रोज की दाल-सब्जी से हो गए Bored? ट्राय करें यह Unique बेसन चीला की सब्जी, देखें Viral Recipe

रोजाना के खाने से अलग, लंच के लिए बनाएं बेसन चीला की यह खास सब्जी, जिसमें पनीर स्टफ्ड चीला रोल्स को टमाटर-दही की मसालेदार ग्रेवी के साथ परोसा जाता है। यह एक पारंपरिक राजस्थानी डिश है जो बच्चों और बड़ों, सभी को खूब पसंद आएगी।
रोजाना दाल और सब्जी खाकर हम सभी बोर हो जाते हैं। ऐसे में कुछ यूनीक और जायकेदार खाना चटोरी जीभ मांगती है। वैसे आपने बेसन का चीला जरुर खाया होगा, लेकिन कभी आपने बेसन के चीले की सब्जी बनाई है। यदि नहीं, तो इस लेख में हम आपको बेसन के चीला की सब्जी की रेसिपी बताएंगे। वैसे यह डिश राजस्थान और उत्तर भारत के घरों में बनने वाली एक पारंपरिक डिश है। इस डिश को लोग तभी बनाते हैं जब वे रोजाना के खाने से बोर हो जाते हैं। अगर आप ने एक बार इस डिश को बना लिया तो बच्चे से लेकर बड़े भी उंगलियां चाटते नजर आएंगे।
बेसन चीला की सब्जी बनाने की रेसिपी
- सबसे पहले आप एक कटोरे में बेसन का पेस्ट बनाकर चीला को तैयार कर लें।
- इसके बाद ग्रेवी बनाएं। इसके लिए आपको कड़ाही में तेल डालकर गरम करें।
- जब तेल गर्म हो जाए, तो इसमें कटे हुए प्याज डालकर इसे चलाएं।
- अब इसमें बारीक कटा हुआ अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर मिक्स करें।
- प्याज के गोल्डन ब्राउन होने के बाद इसमें नमक, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स करें।
- अब इसमें दही डालकर इसमें कसूरी मेथी डालें और 2 मिनट तक चलाएं।
- फिर इसमें कटे हुए टमाटर डालकर मिलाएं और तब तक पकाएं, जब तक मसाला किनारों से अलग न हो जाए।
- अब अंक बड़ा गिलास पानी डालकर मीडियम फ्लेम पर इसको उबाल लें।
- इसे 8-10 मिनट तक प्लेट से ढककर पकाएं।
- दूसरी ओर तैयार किए हुए चीले को फैलाएं और इस में हरी चटनी की एक लेयर लगाए फिर पनीर को कद्दूकस करें पूरे में फैलाएं।
- फिर आपको इसका रोल बनाकर 1 में 4-5 हिस्सा करें और प्लेट में निकालें।
- लास्ट में ग्रेवी में सब्जी किंग मसाला मिलाएं और 3 मिनट के बाद गैस को बंद कर दें।
- जब आप सब्जी सर्व करें, तो उससे 2 मिनट पहले उसमें चीला को काटे गए हिस्से डालें।
- ऐसा करने से चीला ग्रेवी में घुलेंगे नहीं। अब इसे गरमा-गरम रोटी-पराठा और चावल के साथ सर्व करें।
अन्य न्यूज़














