इस तरह घर पर झटपट बनाएं लजीज और गर्मागर्म अंडा परांठा

egg parantha recipe
मिताली जैन । Jul 21 2018 2:23PM

आमतौर पर देखने में आता है कि लोग अपने नाश्ते में अंडा तो खाते हैं लेकिन या तो आमलेट बनाकर या फिर बॉयल एग खाना पसंद करते हैं। लेकिन आज हम आपको अंडा परांठा बनाने की विधि के बारे में बताते हैं।

यह तो हम सभी जानते हैं कि नाश्ता हमारे मील का सबसे महत्वपूर्ण आहार है। यह हमें पूरे दिन काम करने की ऊर्जा प्रदान करता है। तो क्यों न नाश्ता प्रोटीन युक्त है। आमतौर पर देखने में आता है कि लोग अपने नाश्ते में अंडा तो खाते हैं लेकिन या तो आमलेट बनाकर या फिर बॉयल एग खाना पसंद करते हैं। लेकिन आज हम आपको अंडा परांठा बनाने की विधि के बारे में बताते हैं। नाश्ते में आप झटपट अंडा परांठा बना सकते हैं और सभी को सर्व कर सकते हैं। हालांकि इस रेसिपी में आप काफी सारा घी इस्तेमाल करते हैं तो इसका कैलोरी काउंट ज्यादा होता है। तो चलिए जानते हैं अंडा परांठा बनाने की विधि के बारे में−

सामग्री-

एक अंडा

गूंथा हुआ आटा

हरी मिर्च

लहसुन बारीक कटी

काली मिर्च पाउडर

तेल

मक्खन या घी

नमक

विधि− अंडा परांठा बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बड़े बाउल में अंडा तोड़ लें। इसके बाद आप इसमें हरी मिर्च, काली मिर्च पाउडर, लहसुन व नमक डालें। अब आप इसे अच्छी तरह मिक्स करें। इसके बाद आप एक पैन लें और उसे गर्म करें।

इसके बाद आप आटे की एक लोई लेकर उसे हल्का बेलें। इसके बाद इसके ऊपर घी या बटर लगाएं और फैलाएं। अब आप रोटी को फोल्ड कर लें। अब इसके ऊपर भी घी लगाएं। अब आप रोटी के कोनों पर हल्का सा सूखा आटा छिड़कें और फिर इसमें नमक भी छिड़कें। 

इसके बाद आप इसे फिर से फोल्ड करें। अब आप इसे सूखे आटे में लपेटें और फिर नॉर्मल रोटी की तरह बेलें। अब आप पैन में घी या बटर लगाएं और तवे पर रोटी डालें। फिर इसके ऊपर घी लगाएं।

अब करीबन 20 सैकेंड बाद परांठे को पलटें। मध्यम आंच पर दूसरी तरफ से भी 20 सैकेंड के लिए सेकें। अब आप इसे फिर से पलट दें। अब आप गैस की फ्लेम को लो करें।

अब आप रोटी के बीच में थोड़ी जगह करें और फिर आप इसमें तैयार किया हुआ मिश्रण डालें। हो सकता है कि अंडे का मिश्रण डालते समय थोड़ा सा मिश्रण बाहर निकल जाएं लेकिन आप उसे फिर से अंदर डाल दें। अब आप परांठे को दोनों तरफ से अच्छी तरह सेकें। 

आपका एग परांठा तैयार है। आप इसे प्लेट में निकालें। इसे गरमा−गरम मक्खन, अचार, चटनी या दही के साथ मजे लेकर खाएं।

-मिताली जैन

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़