Summer Alert: पुराना पंखा देगा AC को टक्कर, ये Viral जुगाड़ बचाएगा गर्मी और बिजली बिल से

Fan Hacks
AI Image

भीषण गर्मी में बिना एसी-कूलर के राहत पाने के लिए अपने स्टैंड पंखे को ही बनाएं एयर कूलर। जानें कैसे जमे हुए पानी की बोतलों और गीले कंबल जैसे दो आसान घरेलू जुगाड़ का इस्तेमाल करके आप पंखे से ठंडी हवा पा सकते हैं।

भीषण गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगा है। चिलचिलाती धूप और बढ़ता तापमान से हम सभी का जीना बुरा हाल हो चुका है। अब तो घर के पंखे भी गर्म हवा देने लगे हैं। गर्म हवा के कारण बेचैनी से बढ़ने लगती है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग अपने घर में एसी और कूलर लगवाते हैं, लेकिन हर किसी के लिए एसी खरीदना या उसका भारी बिजली बिल भरना मुमकिन नहीं होता है। 

अब आप साधारण स्टैंड वाले पंखे को भी एक छोटे पोर्टेबल एयर कूलर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में कुछ आसान और घरेलू टिप्स बताने जा रहे हैं, जिससे पंखे से ठंडे हवा लगेगी।

बोतल वाला जुगाड़ लगाएं

इसके लिए आपको 2-3 प्लास्टिक की बोतलें लें और उन्हें पानी से भर लें। पानी में थोड़ा नमक मिला लें, क्योंकि इससे बर्फ देर से पिघलेगी। अब इन बोतलों को फ्रीजर में रखकर पूरी जमा लें। जब बर्फ जम जाए, तो इन बोतलों को स्टैंड वाले पंखे के सामने रखें। पंखे की हवा जब बोतल पर पड़ेगी तो हवा का तापमान काफी कम हो जाता है। यह बिल्कुल वैसे ही काम करता है जैसे कूलर में पानी और बर्फ हवा को ठंडा करते हैं।

पुराने पतले कंबल का करें इस्तेमाल

अगर आपके घर में सबसे पुराने पतले कंबल है, जिसका आप यूज नहीं करती है, तो आप इसका इस्तेमाल स्टैंड वाले पंखे से आने वाली हवा को ठंडा करने के लिए कर सकते हैं। इसे तरीके से करें इस्तेमाल-

- सबसे पहले कंबल को गीला कर लें

- इसके बाद कंबल को पंखे के पीछे टांग दें।

- ऐसा करने से पंखे से ठंडी हवा निकालकर आएगी। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़