Sawan Somwar Fast: पनीर टिक्का से राजगिरा पराठा तक, व्रत में ऊर्जा बनाए रखेंगे ये 6 Protein Rich Foods

Sawan Somwar Fast
AI Image

सावन के सोमवार व्रत के दौरान शरीर में ऊर्जा और मांसपेशियों की मजबूती बनाए रखने के लिए प्रोटीन का सेवन अनिवार्य है। राजगीरा, मखाना और पनीर जैसे फलाहारी विकल्पों का विश्लेषण करने पर यह स्पष्ट होता है कि ये खाद्य पदार्थ न केवल पोषण प्रदान करते हैं बल्कि लंबे समय तक ऊर्जा देते हैं। सावन व्रत डाइट और प्रोटीन युक्त फलाहार जैसे विषयों को समझकर श्रद्धालु अपनी सेहत का बेहतर प्रबंधन कर सकते हैं।

सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है और आध्यात्मिक रुप से भी यह महीना बेहद खास होता है। सावन के सोमवार को श्रद्धालुओं व्रत रखते हैं और पूजा-पाठ करते हैं और सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं। सोमवार के व्रत के दिन लोग फलाहर का सेवन करते हैं। व्रत के समय खान-पान सीमित होता है, ऐसे में एनर्जी बनाए रखने, मांसपेशियों की सेहत के लिए और थकान से बचने के लिए प्रोटीन लेना जरुरी है। आइए आपको बताते हैं कुछ खास रेसिपीज, जो व्रत की डाइट में जरुर शामिल करें।

प्रोटीन से भरपूर इन चीजों का करें सेवन

दही के साथ राजगिरा का पराठा

राजगिरा के आटे में प्रोटीन, आयरन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। राजगिरा के आटे से पराठे बना सकते हैं और इसको दही के साथ खा सकते हैं।

मखाना और नट्स का ट्रेल मिक्स

सूखे भुने हुए मखाने में बादाम, काजू, अखरोट और किशमिश मिलाकर आप टेस्टी और प्रोटीन रिच स्नैक्स बना सकते हैं। यह काफी पौष्टिक भी होगा।

दही या पनीर करी के साथ समा के चावल

व्रत में समा के चावल खाए जाते है, जो कि काफी व्रत के लिए काफी लोकप्रिय है। इसे घर पर बनीं पनीर की करी या ठंडे दही के साथ भी खा सकते हैं।

सिंघाड़े के आटे की टिक्की के साथ शकरकंद की चाट

इसके लिए उबले हुए शकरकंद में सेंधा नमक, नींबू और पुदीने की चटनी मिलाएं, ज्यादा प्रोटीन के लिए आप इसमें सिंघाड़े के आटे की टिक्की के साथ भी खा सकते हैं। सिंघाड़े का आटा ग्लूटेन-फ्री होता है और इसमें कई सारे मिनरल्स होते हैं।

सेंधा नमक वाला पनीर टिक्का

इसे बनाने के लिए आप पनीर के टुकड़ों को दही और व्रत में खाए जाने वाले मसालों में मैरीनेट कर दें और इन्हें तवे या एयर फ्रायर पर भून लें। वैसे भी पनीर प्रोटीन के लिए सबसे अच्छा सोर्स है, जिसमें कैल्शियम भरपूर होता है।

व्रत वाले आटे से बनाएं लौकी के कोफ्ता करी

सबसे पहले कद्दूकस की हुई लौकी और कुट्टू या सिंघाड़े के आटे का इस्तेमाल करके नमक कोफ्ते बनाएं। इनको फिर हल्का फ्राई कर लें और हल्के टमाटर वाली करी के साथ सर्व करें। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़