No Onion-Garlic Gravy: नवरात्रि में बिना लहसुन-प्याज के बनेगी लाजवाब ग्रेवी, स्वाद से नहीं होगा समझौता! फॉलो करें ये आसान टिप्स

नवरात्रि के त्योहार के दौरान ज्यादातर घरों में बिना लहसुन-प्याज के खाना बनाया जाता है। यह खाना लोगों कम टेस्टी लगता है। ऐसे में बच्चे से लेकर बड़े भी खाना को पसंद नहीं करते और बोरिंग खाना खाते रहते हैं। ऐसे में आप नवरात्र में इस ट्रिक से बिना लहसुन-प्याज की ग्रेवी बनाएंगे तो काफी स्वाद आएगा।
क्या आपके घर में भी नवरात्रि के दौरान लहसुन-प्याज खाना बंद हो जाता है। हिंदू धर्म में लहसुन-प्याज में तामसिक गुण बताएं, जो भक्ति में विघ्न डालते हैं। नवरात्र के समय में नौ दिनों तक कई घरों में लहसुन-प्याज का खाना नहीं बनता है। इस दौरान घर में बनने का वाला भोजन लोगों को कम ही पसंद आता है। अब आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है। अब आप बिना लहसुन-प्याज के स्वादिष्ट ग्रेवी बना सकते हैं, जिससे हर कोई पसंद करेगा।
बिना लहसुन-प्याज के ग्रेवी बनाने के 3 तरीके
टमाटर और अदरक का यूज
खाने को टेस्टी बनाने के लिए आप ग्रेवी के लिए टमाटर की प्यूरी बना लें और इसके बारीक कटा हुआ या कद्दूकस किया अदरक मिलाएं। अदरक ग्रेवी को एक तीखा और फ्रेश स्वाद देगा। आप इसमें थोडी मात्रा में कच्चा नारियल भी मिला सकते हैं। जो कि ग्रेवी में क्रीमी बनाएगी।
दही और बेसन का इस्तेमाल
अपनी सब्जी की ग्रेवी को टेस्टी बनाने के लिए दही और बेसन का यूज कर सकते हैं। इस तरीके से ग्रेवी गाढ़ी और स्वादिष्ट बनती है। सबसे पहले आप थोड़ा सा दही लें और इसमें बेसन मिला लें। इस मिश्रण को तब डाले जब आपकी ग्रेवी लगभग तैयार हो। इस बात का ध्यान रखें कि इसे चलाना जरुरी वरना दही फट जाएगा। जिससे सब्जी का स्वाद खराब हो जाएगा, इसलिए इसे चलाते रहे हैं। बेसन ग्रेवी को गाढ़ापन देगा और दही एक खट्टा-मीठा स्वाद देगा।
काजू, बादाम और खसखस का तड़का
यदि आपको रेस्तरां जैसी ग्रेवी चाहिए तो आप इसमें काजू, बादाम या खसखस तीनों को मिलाकर गर्म पानी में भिगो दें। इसके बाद इसको स्मूथ पेस्ट बना लें। फिर आप इस पेस्ट को ग्रेवी मिलाएं। इससे आपकी ग्रेवी गाढ़ी और टेस्टी बनेंगी। इसके साथ ही क्रीमी टेक्सचर मिलेगा, इससे आपका स्वाद लाजवाब बन जाएगा। इस ग्रेवी से आप पनीर की सब्जी, मशरुम और कोफ्ते बना सकते हैं।
अन्य न्यूज़












