कम बजट में Living Room को बनाएं स्टाइलिश, ये TV Unit Designs देंगे घर को Premium Look।

Modern TV Units
Instagram

लिविंग रूम में फ्लोर स्पेस बचाने और घर को मॉडर्न लुक देने के लिए फ्लोटिंग, कॉर्नर और कर्व्ड वुडेन टीवी कैबिनेट डिजाइन बेहतरीन विकल्प हैं। ये लेटेस्ट टीवी यूनिट्स न केवल कम जगह घेरते हैं बल्कि डेकोरेटिव आइटम्स के लिए अतिरिक्त शेल्फ भी प्रदान करते हैं, जिससे आपका घर स्टाइलिश दिखता है।

आज के समय में हर किसी के घर में LED TV जरुर लगी होगी। इन टीवी को लगाने से घर को एक स्टाइलिश रुप मिलता है। यदि आप ने टीबी कैबिनेट डिजाइन बहुत अच्छे हों, तो घर में चार चांद लग जाते हैं। खासतौर पर एक अच्छी टीवी कैबिनेट डिजाइन से आपका लिविंग रुम स्टाइलिश नजर आता है बल्कि इसकी खूबसूरती भी कई दोगुनी हो जाती है।

लिविंग रुम एक ऐसी जगह है जहां सभी परिवार के लोग एक-साथ टाइम स्पेंड करते हैं। गेस्ट भी लिविंग रुम बैठते हैं। इसलिए यह काफी एंबियंस और बेहतरीन होना चाहिए। यदि आप कुछ लेटेस्ट डिजाइन के टीवी कैबिनेट देख रही हैं, तो हम आपके लिए कुछ लेटेस्ट कलेक्शन लेकर आए हैं।

फ्लोटिंग कैबिनेट और वुडेन पैनल वाली टीवी यूनिट

अपने लिविंग रुम को शानदार बनाने के लिए आप टीवी कैबिनेट का ये मॉर्डन डिजाइन जरुर बनवा सकते हैं। इस तरह की टीबी कैबिनेट डिजाइन आपके घर के लुक और भी शानदार बना देंगी। इसकी शेल्फ पर आप डेकोरेटिव आइटम्स भी रख सकते हैं।

कर्व्ड वुडन वॉल कैबिनेट 

अगर आप अपने लिविंग रुम को लग्जरी और मॉर्डन लुक देना चाहते हैं, तो आप कर्व्ड वुडेन वाला डिजाइन बेस्ट रहेगा। इस तरह का डिजाइन बनवाने से घर में काफी स्पेस नजर आएगा। इसमें बनें स्टाइलिश शेल्फ में आप छोटे इंडोर प्लांट्स या फिर डेकोरिटिव आइटम्स रख सकते हैं।

मिनिमलिस्ट फ्लोटिंग वुडेन टीवी यूनिट

अगर आपके घर के कम स्पेस है या फिर छोटे घरों के लिए ये लकड़ी का बना फ्लोटिंग डिजाइन कैबिनेट सबसे बढ़िया है। इसमें आपको लंबी लकड़ी की शेल्फ है, जिस पर टीवी और कुछ डेकोरेटिव आइटम्स रख सकते हैं। 

कॉर्नर वुडेन वॉल यूनिट 

यदि आपके लिविंग रुम में स्पेस कम हैं, तो आप ये कॉर्नर वाला टीवी यूनिट डिजाइन बनवा सकते हैं। ये लकड़ी का बना हुआ है और दीवार के कोने में फिट हो जाता है। इस डिजाइन को बनवाने के बाद आपके लिविंग रुम में स्पेस देखने को मिलेगा। इसमें बने छोटे शेल्फ पर आप अपनी पसंद का सजावटी सामान या प्लांट्स रखकर सुंदरता बढ़ा सकती हैं।

सर्कुलर वुडेन टीवी यूनिट

यूनिक डिजाइन के लिए आप लिविंग रुम में ये गोल शेप वाला लकड़ी का टीवी यूनिट डिजाइन बेहतरीन है। ये दीवार में लगा हुआ है, जिससे फर्श की जगह पूरी तरह खाली रहती है। इसमें बने छोटे शेल्फ पर आप अपनी पसंद का सजावटी सामान रख सकती हैं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़