रूजुता दिवेकर से जानिए नारियल और गुड से बने हलीम के लड्डू खाने के फायदे

halim laddoo
मिताली जैन । Dec 19 2021 8:00AM

रूजुता दिवेकर के अनुसार, हलीम के लड्डू उन कपल्स के लिए खाना बेहद फायदेमंद माना जाता है, जो बच्चा प्लॉन कर रहे हैं। हलीम के लड्डू में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं तो महिला व पुरूषों दोनों में ही फर्टिलिटी को बेहतर बनाते हैं।

ठंड का मौसम आते ही हम सभी की स्वीट्स की क्रेविंग्स बढ़ जाती है। आमतौर पर, इस मौसम में हम तरह-तरह की मिठाईयां खाना बेहद पसंद करते हैं। इन स्वीट्स को खाकर हमें भले ही अच्छा लगे, लेकिन वास्तव में यह हेल्थ पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं। हालांकि, इसका अर्थ यह कतई नहीं है कि आप अपनी इच्छाओं को दबाएं। ऐसे कई ऑप्शन हैं, जो ना केवल आपकी स्वीट्स की क्रेविंग्स को शांत करते हैं, बल्कि यह हेल्थ के लिए भी अच्छे माने जाते हैं। इन्हीं में से एक है अलीव, जिसे हलीम के लड्डू भी कहा जाता है। नारियल और गुड की मदद से तैयार किए जाने वाले यह लड्डू कई मायनों में लाभदायक हैं। हाल ही में सेलिब्रिटी न्युट्रिशनिस्ट रूजुता दिवेकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हलीम के लड्डू खाने के कुछ बेमिसाल फायदों के बारे में बताया है। जानिए आप भी-

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में इस रेसिपी से बनाएँ कश्मीरी कहवा, शरीर को मिलेगी गर्माहट और इम्युनिटी होगी स्ट्रॉन्ग

किशोरावस्था में लाभदायक

हलीम से बने लड्डू किशोरावस्था और उससे पहले ही एज में बच्चों के लिए बेहद लाभदायक माने गए हैं। दरसअल, हलीम के लड्डू में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जिसके कारण हलीम के लड्डू का सेवन करने से उनके शरीर में आयरन की कमी नहीं होती और एचबी लेवल बेहतर होता है। इसके अलावा, यौवनावस्था में ब्रेकआउट्स व एक्ने की समस्या आम है। लेकिन अगर हलीम के लड्डू का सेवन किया जाए तो इससे ब्रेकआउट्स की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: घर पर बनाएं हेल्दी और टेस्टी वेज ग्रिल सैंडविच, जानिए इसकी विधि

बेहतर फर्टिलिटी 

रूजुता दिवेकर के अनुसार, हलीम के लड्डू उन कपल्स के लिए खाना बेहद फायदेमंद माना जाता है, जो बच्चा प्लॉन कर रहे हैं। हलीम के लड्डू में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं तो महिला व पुरूषों दोनों में ही फर्टिलिटी को बेहतर बनाते हैं। ऐसे में अगर आप भी पैरेंट्स बनना चाहते हैं तो आज ही हलीम के लड्डू खाना शुरू करें। 

महिलाओं में फायदेमंद 

हलीम के लड्डू महिलाओं के लिए विशेष रूप से लाभदायी है। वह महिलाएं जो प्री या पोस्ट मेनोपॉज स्टेज में हैं, उन्हें हलीम के लड्डू अवश्य खाने चाहिए। दरअसल, इसमें मौजूद सल्फोराफेन स्किन में पिग्मेंटेशन को रोकने में मदद करता है और इसे अधिक क्लीन व ब्यूटीफुल बनाता है।

मिताली जैन

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़