No Onion-No Garlic: सावन में बिना प्याज-लहसुन की सब्जी को इन Tips से बनाएं और भी Delicious

सावन में तामसिक भोजन के त्याग के बीच भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने हेतु मसालों और तड़के का सही विश्लेषण अत्यंत आवश्यक है। अदरक, हींग और दही का उचित उपयोग ग्रेवी के स्वाद को बेहतर बनाकर लहसुन-प्याज की कमी को सात्विक रेसिपी में प्रभावी ढंग से पूरा करता है। बिना लहसुन-प्याज के स्वादिष्ट व्यंजन बनाने के लिए धनिया पाउडर और कसूरी मेथी जैसे पारंपरिक तत्वों का संयोजन एक उत्कृष्ट कुकिंग टिप है।
कई लोग में सावन के महीने में प्याज और लहसुन का सेवन नहीं करते। क्योंकि इसको तामसिक भोजन माना जाता है। रोजाना घर में बनने वाले खाना इतना टेस्टी नहीं लगता है। वैसे यह महीना 30 दिनों का है। ऐसे में बिना लहसुन-प्याज का खाना सबको बोरिंग लगने लगता है। अब आपको परेशान होने की कोई जरुरत नहीं है। अब इन टिप्स की मदद से आप बिना प्याज-लहसुन के स्वादिष्ट सब्जी बना सकती हैं।
लहसुन-प्याज के बिना टेस्टी सब्जी कैसे बनाएं?
असल में कई लोगों को लगता है कि बिना प्याज और लहसुन के सब्जी स्वादिष्ट नहीं बन सकती है, लेकिन सही मसालों और सही समय पर तड़का लगाने से इसके बाद बदलाव किया जा सकता है। कुछ आसान ट्रिक्स की मदद से कोई भी सब्जी स्वादिष्ट बना सकते हैं।
तड़का कैसे लगाएं?
- सबसे पहले आप तेल या घी को अच्छे से गर्म कर लें।
- अब सब्जी में जीरा डालें और उसे थोड़ा लाल होने दें।
- फिर एक चुटकी हींग डालें, यह सब्जी का स्वाद बढ़ा सकता है।
- इन चीजों के अलावा चाहें तो थोड़ा सौंफ या राई भी डाल सकते हैं।
- अब अदरक और हरी मिर्च हल्की सुनहरी होने तक फ्राई करें।
- अब टमाटर डालकर मसालों के साथ अच्छे से पका लें।
कौन-से मसाले डाले?
बिना लहसुन-प्याज की सब्जी में स्वाद बढ़ाने के लिए आप सही मसालों का चयन कर सकती हैं। आप बस इन मसालों का जरुर एड करें-
- सब्जी में अधिक धनिया पाउडर डालें। कोशिश करें कि घर पर ही आपने पाउडर पीसा हुआ है।
- अब काली मिर्च का पाउडर भी खाने का स्वाद बढ़ाता है। वैसे यह आलू की सब्जी में डालने के लिए सबसे बेस्ट है।
- मसालों में गरम मसाला, कसूरी मेथी और जीरा पाउडर भी स्वाद बढ़ाते हैं।
- टमाटर को आप पीसकर यूज करेंगी, तो ग्रेवी मस्त बनेंगी।
- सब्जी को कलर देना, तो लाल मिर्च पाउडर डाल सकती हैं।
- आखिर में सब्जी बनने के बाद लास्ट में घी डाल सकते हैं।
सब्जी को कैसे फ्राई करें?
अगर आप सब्जी में स्वाद बढ़ाना चाहती हैं, तो आप दही का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे सब्जी में हल्का खट्टापन आता है और आप रोज एक ही तरह की सब्जी खाकर बोर भी नहीं होते। सब्जी बनाने से पहले आप सब्जियों को हल्का तेल में भूनकर निकाल सकते हैं। इससे स्वाद बढ़ता है और मसाले अच्छी तरह से पक जाए, तो दही डालें और इसके बाद भूनी हुई सब्जियां डालें। यह सब्जी को अलग टेस्ट देने के लिए काफी जरुरी है। इससे सब्जी का स्वाद और टेक्सचर दोनों में अच्छे रहते हैं।
अलग-अलग सब्जियों के लिए सही टिप्स
- आलू की सब्जी बनाने आप लास्ट में अमचूर और कसूरी मेथी डालें।
- भिंडी पकाते समय नींबू की कुछ बूंदें या अमचूर डालें, जिससे चिपचिपाहट कम हो और प्याज की जरुरत न लगे।
- लौकी की सब्जी में अदरक और हरी मिर्च का ज्यादा उपयोग करें,जिससे स्वाद और बढ़ जाएगा। आखिर में हरा धनिया डालें।
- बैगन की सब्जी में मूंगफली या तिल का पाउडर मिला सकती हैं, इसके साथ कसूरी मेथी भी अच्छी लगती है।
अन्य न्यूज़













