Perfect Gravy Consistency Tips: घर पर परफेक्ट ग्रेवी बनाने के लिए अपनाएं ये तरीके

ग्रेवी के बेस से ही उसकी थिकनेक तय होती है। मसलन, अगर आप ग्रेवी में प्याज ज्यादा डालते हैं तो इससे ग्रेवी गाढ़ी और थोड़ी मीठी बनती है। वहीं, अगर टमाटर ज्यादा हो जाएं तो इससे ग्रेवी थोड़ी पतली और टैंगी बनती है। इसी तरह, अगर आप अपनी डिश में क्रीमी और रिच टेस्ट चाहते हैं तो ऐसे में काजू के पेस्ट का इस्तेमाल करना अच्छा रहता है।
खाना बनाना एक कला है और हर कोई इसमें महारत हासिल नहीं कर पाता। लेकिन जब भी हम रेस्टोरेंट जाते हैं तो हमेशा एक जैसा टेस्ट मिलता है। जबकि घर पर खाना बनाते समय कभी ग्रेवी परफेक्ट सिल्की और स्मूथ बनती है, तो कभी बिल्कुल पानी जैसी। ऐसे में समझ ही नहीं आता कि क्या गलती हो रही है।
वैसे भी ग्रेवी की कंसिस्टेंसी ही डिश का गेम चेंजर होती है, फिर चाहे आप कोई भी सब्जी बनाएं। अगर आप भी अक्सर परफेक्ट ग्रेवी बनाने की जद्दोजहद करती हैं तो ऐसे में आपको बस कुछ स्मार्ट ट्रिक्स आजमाने की जरूरत है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही आसान ट्रिक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आजमाकर आप एकदम बैलेंस व टेस्टी ग्रेवी बना पाएंगे-
इसे भी पढ़ें: Rice Pakora Recipe: रोज़ के Snacks से हो गए हैं बोर, Leftover Rice से बनाएं ये कुरकुरे पकौड़े, स्वाद भूल नहीं पाएंगे
बेस को करें बैलेंस
ग्रेवी के बेस से ही उसकी थिकनेक तय होती है। मसलन, अगर आप ग्रेवी में प्याज ज्यादा डालते हैं तो इससे ग्रेवी गाढ़ी और थोड़ी मीठी बनती है। वहीं, अगर टमाटर ज्यादा हो जाएं तो इससे ग्रेवी थोड़ी पतली और टैंगी बनती है। इसी तरह, अगर आप अपनी डिश में क्रीमी और रिच टेस्ट चाहते हैं तो ऐसे में काजू के पेस्ट का इस्तेमाल करना अच्छा रहता है।
मसाला को सही तरह से भूनें
डिश बनाते समय आपको ग्रेवी के हर छोटे-छोटे स्टेप को फॉलो करना चाहिए। मसलन, आपको मसाले को सही तरह से भूनना चाहिए। अगर जल्दबाजी में आप इस स्टेप को स्किप करते हैं तो इससे ग्रेवी कभी परफेक्ट नहीं बनेगी। इसलिए, ध्यान दें कि जब तक तेल अलग ना हो, तब तक ग्रेवी को भूनना चाहिए। इसकी ग्रेवी नेचुरली थिक बनती है। यह प्रोसेस ग्रेवी को बाइंड करता है, जिसकी कंसिस्टेंसी स्टेबल होती है।
थिकनेस एजेंट का करें इस्तेमाल
कभी-कभी ऐसा होता है कि ग्रेवी पतली हो जाती है। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे में आप थिकनेस एजेंट का इस्तेमाल करें। मसलन, काजू पेस्ट से क्रीमी थिकनेस आती है। इसी तरह, उबले हुए प्याज का पेस्ट एक नेचुरल थिकनर की तरह काम करता है।
एक बार में ना डालें पानी
कई बार ऐसा होता है कि लोग ग्रेवी बनाते समय एक बार में ही सारा पानी डाल देते हैं, जिससे ग्रेवी पानी वाली बन जाती है। इसलिए, पानी को हमेशा धीरे-धीरे व थोड़ा-थोड़ा करके डालें। इससे कंट्रोल तुम्हारे हाथ में रहेगा और ग्रेवी की कंसिस्टेंसी भी ठीक रहेगी।
- मिताली जैन
अन्य न्यूज़














