Homemade Dandruff Hair Mask: Dandruff से हैं परेशान, ये सस्ता DIY Hair Mask देगा परमानेंट छुटकारा

Homemade Dandruff Hair Mask
Creative Common License

कई सारे महंगे ट्रीटमेंट होते हैं, जो पार्लर में जाकर कराए जाते हैं। वहीं मार्केट में कई ऐसे प्रोडक्ट भी मिलते हैं, लेकिन इनके इस्तेमाल से भी डैंड्रफ कम नहीं होता है। ऐसे में आप अपने किचन में रखी गई चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं।

आजकल ज्यादातर लोगों को बालों में डैंड्रफ की समस्या होती है। जिसके कारण कई सारी महिलाएं अपने बालों को कवर करके रखती हैं। या फिर ब्रेड हेयर स्टाइल या पोनीटेल को क्रिएट करती हैं। जिससे उनके बालों के स्कैल्प में होने वाला डैंड्रफ कहीं झड़ता न नजर आए। ऐसे में कई सारे महंगे ट्रीटमेंट होते हैं, जो पार्लर में जाकर कराए जाते हैं। वहीं मार्केट में कई ऐसे प्रोडक्ट भी मिलते हैं, लेकिन इनके इस्तेमाल से भी डैंड्रफ कम नहीं होता है। ऐसे में आप अपने किचन में रखी गई चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं, जिससे डैंड्रफ की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

बालों में डैंड्रफ की वजह

डैंड्रफ की असली वजह ऑयली स्कैल्प होती है। बालों को समय रहते न धोने से या बालों में ज्यादा ऑयल और साथ ही अन्य प्रोडक्ट के इस्तेमाल की वजह से होता है। इसके कारण स्कैल्प में डैंड्रफ की पपड़ी जम जाती है। जिसकी वजह से बालों में कई बार बहुत खुजली होती है और रेडनेस होने लगती है। डैंड्रफ को कम करने के लिए कई सारे प्रोडक्ट आते हैं, लेकिन इसके लिए घरेलू नुस्खा सबसे अच्छा माना जाता है।

ऐसे कम करें डैंड्रफ की समस्या

आपको एक रात पहले 2 से 3 चम्मच मेथी दाना भिगोकर रखना है।

फिर अगली सुबह इसको मिक्सी में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें।

अब इसमें 2 चम्मच दही मिक्स करके हेयर पैक बना लें।

फिर थोड़ी देर रखकर बालों में अप्लाई करें।

इस हेयर पैक को बनाकर बालों में अप्लाई करने से डैंड्रफ की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। वहीं इससे आपको मार्केट के प्रोडक्ट भी इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लेकिन बालों में कोई भी चीज लगाकर पैच टेस्ट जरूर करें और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

All the updates here:

अन्य न्यूज़