Ganesh Chaturthi पर बनाएं परफेक्ट Ukadiche Modak, चावल का आटा तैयार करने का सही तरीका

Ukadiche Modak
AI Image

गणेश चतुर्थी पर बप्पा के प्रिय उकडीचे मोदक बनाने के लिए आटे का सही होना बहुत जरूरी है। चावल के आटे को गर्म पानी और थोड़े घी के साथ मिलाकर ढकें, फिर हाथों में घी लगाकर इसे चिकना और नरम गूंथ लें। तैयार आटे को सूखने से बचाएं और लोई फैलाकर भरावन भरें, जिससे मोदक किनारे से फटेगा नहीं।

इस साल 14 सितंबर 2026, सोमवार से गणेश चतुर्थी का पर्व शुरु हो रहा है। इस दौरान लोग अपने घर बप्पा का स्वागत करते और उन्हें स्थापित करते हैं। श्री गणेश को प्रसन्न करने के लिए भक्तजन उनके लिए मोदक बनाते हैं। मोदक भगवान गणेश को अति प्रिय है।

हालांकि, असल भोग तो उकडीचे मोदक का ही लगाया जाता है। वैसे ये मोदक दिखने में काफी सुंदर होते हैं और स्वाद में काफी टेस्टी होते हैं। लेकिन इन्हें बनाना काफी मुश्किल होता है। अगर आप पहली बार बना रहे हैं, तो इन्हें बनाने में काफी परेशानी हो सकती है। मोदक को शेप देते समय आटा किनारे से फटने लगता है या फिर भरावन डालने के बाद मोदक ठीक से बंद नहीं होता है। आइए आपको बताते हैं आटा तैयार करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

उकडीचे मोदक का आटा कैसे तैयार करें?

यदि आप इस बार उकडीचे मोदक बनाने जा रहे हैं, तो आटा बनाते समय सबसे जरुरी है कि उसमें गांठें न रहें और आटा अच्छी तरह पककर नरम हो जाए। इसके लिए आपको चावल के आटे को गर्म पानी में डालने के बाद उसे अच्छी तरह मिला लें। आटा जब पानी के साथ मिल जाए, यानी वो हलवा जैसा दिखाई दे, तो कुछ देर तक ढककर रख दें। फिर आटा थोड़ा ठंडा हो जाए, तो इसे अच्छे से गूंथ लें। अब आपको बता दें कि, सबसे जरुरी काम कौन-सा है? तो बता दें कि, जब आप पानी गर्म करें तो इसमें एक चम्मच या आटा और पानी का हिसाब से घी डालना होगा।

ये है उकडीचे आटा को गूंथने की सबसे आसान ट्रिक

जब आप आटा गूंथें तो हाथों पर थोड़ा-सा घी लगाकर उसे अच्छी तरह से मसलें। इससे आटा अधिक नरम और चिकना हो जाएगा। ऐसे में मोदक बनाते समय जब आप आटे को फैलाएंगे, तो यह आसानी से फैला जाएगा और किनारों पर दरारें भी नजर नहीं आएगी।

उकडीचे मोदक का आटा कैसा होना चाहिए?

उकडीचे मोदक बनाने के लिए आटा न तो अधिक सूखा होना चाहिए और न ही इतना गीला कि हाथों में चिपकता रहे। यदि आटा सूखा रहेगा, तो उसे फैलाते समय दरारे आ सकती हैं और मोदक फट सकता हैं। इसलिए आटा को तैयार करने बाद अच्छे से गूंथना जरुरी है।

मोदक बनाते समय भी रखें इन बातों का ध्यान

आटा तैयार हो जाए तो मोदक बनाते समय उसे खुला ने छोड़े। आपको जितना आटा का इस्तेमाल करना है उतना ही लें। ऐसा करने से आटा जल्दी सूखेगा नहीं। अब छोटी लोई लें और इसे हाथ से धीरे-धीरे फैलाएं। इसको ज्यादा पतला करने की कोई जरुरत नहीं है। यदि आटा फैलाते समय किनारे सूखे या फटे हुए दिखें, तो उसे दोबारा नरम कर लें। फिर भरावन रखकर भाप में पका लें।

All the updates here:

अन्य न्यूज़