बचे हुए चावलों से इस तरह बनाएं उत्पम, लोग वाह वाह कर उठेंगे

आज हम आपको बचे हुए चावलों से उत्पम बनाने की विधि के बारे में बता रहे हैं। छुट्टी के दिन नाश्ते में बचे हुए चावलों से उत्पम बनाना एक अच्छा विचार हो सकता है। तो चलिए शुरू करते हैं इसे बनाना।
घर में महिलाओं का हाथ भले ही कितना नपा−तुला क्यों न हो लेकिन फिर भी थोड़ा बहुत भोजन बच ही जाता है। लेकिन समस्या यह होती है कि बचे हुए भोजन को कोई भी नहीं खाना चाहता। ऐसे में यह जरूरी है कि उस बचे हुए भोजन को एक नए अंदाज में पेश किया जाए। अगर आपके घर में भी खाना बच जाता है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको बचे हुए चावलों से उत्पम बनाने की विधि के बारे में बता रहे हैं। छुट्टी के दिन नाश्ते में बचे हुए चावलों से उत्पम बनाना एक अच्छा विचार हो सकता है। तो चलिए शुरू करते हैं इसे बनाना−
इसे भी पढ़ेंः बची हुई रोटियों को फेंके नहीं, बनाएं लजीजदार चाउमीन
सामग्री−
बचे हुए चावल दो कप
आधा कप दही
एक कप सूजी
दो कटे प्याज
दो कटे टमाटर
कटी हुई शिमला मिर्च
बारीक कटी अदरक
बारीक कटी हरी मिर्च
नमक
लाल मिर्च पाउडर
काली मिर्च पाउडर
एक चौथाई टीस्पून बेकिंग सोडा
इसे भी पढ़ेंः नये साल पर इस तरह आसानी से झटपट तैयार करें मलाई पेड़ा
विधि− यह डिश बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सी का जार लेकर उसमें बचे हुए चावल व दही डालकर एक फाइन पेस्ट बनाएं। अब एक बाउल में इस मिश्रण को डालें। इस बाउल में सूजी को बेहद अच्छे से मिक्स करें। आप इसे मिक्स करने के लिए थोड़ा सा पानी भी मिला सकते हैं लेकिन याद रखें कि इस पेस्ट को थोड़ा थिक ही रखना है, तभी डिश सही तरह से बन पाएगी। अब इस पेस्ट को ढंक कर करीबन पन्द्रह मिनट के लिए छोड़ दें।
इसके बाद सब्जियों को काटकर तैयार करें। एक बाउल में कटे प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, अदरक, हरी मिर्च, नमक, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं।
अब चावल के पेस्ट में बेकिंग सोडा डालकर मिक्स करें। इसके बाद एक पैन लेकर उसे मीडियम फ्लेम पर गर्म करें। अब इसमें थोड़ा-सा तैयार बैटर व कटी हुई सब्जियां डालकर मिक्स करें। अब चारों तरफ ऑयल डालें और लिड लगाकर ढकें। करीबन दो−तीन मिनट बाद पलट कर सेंकें। आपका बचे हुए चावलों का उत्पम तैयार है। आप इसी तरह सारे उत्पम तैयार करें।
छुट्टी के दिन बचे चावलों के उत्पम का नाश्ता बनाएं और सबको खिलाएं। किसी को पता भी नहीं चलेगा कि यह उत्पम बचे हुए चावलों से तैयार किया गया है।
-मिताली जैन
अन्य न्यूज़
















