रुपया शुरूआती कारोबार में 12 पैसे की मजबूती पर खुला
प्रभासाक्षी । Oct 7 2015 11:22AM
रुपया विदेशी कोष का प्रवाह बरकरार रहने के बीच निर्यातकों द्वारा अमेरिकी मुद्रा की बिकवाली के कारण आज के शुरूआती कारोबार में 12 पैसे की मजबूती के साथ 65.29 पर पहुंच गया।
रुपया विदेशी कोष का प्रवाह बरकरार रहने के बीच निर्यातकों द्वारा अमेरिकी मुद्रा की बिकवाली के कारण आज के शुरूआती कारोबार में 12 पैसे की मजबूती के साथ 65.29 पर पहुंच गया। कारोबारियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष द्वारा वैश्विक आर्थिक वृद्धि का अनुमान घटाने और अमेरिकी व्यापार घाटा बढ़ने के बीच डालर अन्य वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले कमजोर हुआ। ##p##उन्होंने कहा कि घरेलू इक्विटी बाजार में मजबूती से भी रुपए को मदद मिली। रुपया कल के कारोबार में 12 पैसे टूटकर 65.41 पर बंद हुआ था। इस बीच बीएसई-सेंसेक्स 34.16 अंक या 0.12 प्रतिशत चढ़कर 26,967.04 पर कारोबार कर रहा था।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़













