Hanuman Chalisa Niyam: चालीसा पाठ के ये Golden Rules जरूर जानें, हर मनोकामना होगी पूरी

Hanuman Chalisa Niyam
Creative Common License

हनुमान जन्मोत्सव पर लोग हनुमान जी की विधिविधान से पूजा-अर्चना औऱ व्रत आदि करते हैं। माना जाता है कि हनुमान जी की पूजा-अर्चना और साधना करने से जातक के सभी दुख-दर्द दूर होते हैं और प्रभु की कृपा प्राप्त होती है।

धार्मिक मान्यता के मुताबिक चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जी का जन्म हुआ था। इसलिए हर साल यह दिन बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस बार आज यानी की 02 अप्रैल 2026 को हनुमान जयंती का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन लोग हनुमान जी की विधिविधान से पूजा-अर्चना औऱ व्रत आदि करते हैं। माना जाता है कि हनुमान जी की पूजा-अर्चना और साधना करने से जातक के सभी दुख-दर्द दूर होते हैं और प्रभु की कृपा प्राप्त होती है।

ऐसे में अगर आप भी हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर पवनपुत्र को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो पूजा के दौरान विधिपूर्वक हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। हनुमान चालीसा का पाठ करने से जातक को भय और नकारात्मक शक्तियों से छुटकारा मिलता है। वहीं जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर होती हैं।

इसे भी पढ़ें: Hanuman Janmotsav 2026: 2 अप्रैल को मनाया जायेगा हनुमान जन्मोत्सव, राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप होगी बजरंगबली की कृपा

इन बातों का रखें ध्यान

हनुमान चालीसा का पाठ करने के दौरान शुद्धता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। जो भी जातक प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं, उनको मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। चालीसा के पाठ करते समय कोई भी नकारात्मक भाव नहीं आने देना चाहिए। पूरी श्रद्धा के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। वहीं दिन में 3 बार हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभदायक माना जाता है।

हनुमान चालीसा

।। दोहा।।

श्रीगुरु चरन सरोज रज निज मनु मुकुरु सुधारि ।

बरनउं रघुबर बिमल जसु जो दायकु फल चारि ।।

बुद्धिहीन तनु जानिके सुमिरौं पवन-कुमार ।

बल बुधि बिद्या देहु मोहिं हरहु कलेस बिकार ।।

।। चौपाई ।।

जय हनुमान ज्ञान गुन सागर । जय कपीस तिहुं लोक उजागर ।।

राम दूत अतुलित बल धामा । अंजनि पुत्र पवनसुत नामा ।।

महाबीर बिक्रम बजरंगी । कुमति निवार सुमति के संगी ।।

कंचन बरन बिराज सुबेसा । कानन कुण्डल कुंचित केसा ।।

हाथ बज्र अरु ध्वजा बिराजै । कांधे मूंज जनेउ साजै ।।

शंकर स्वयं/सुवन केसरी नंदन । तेज प्रताप महा जगवंदन ।।

बिद्यावान गुनी अति चातुर । राम काज करिबे को आतुर ।।

प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया । राम लखन सीता मन बसिया ।।

सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा । बिकट रूप धरि लंक जरावा ।।

भीम रूप धरि असुर संहारे । रामचन्द्र के काज संवारे ।।

लाय सजीवन लखन जियाए । श्री रघुबीर हरषि उर लाये ।।

रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई । तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई ।।

सहस बदन तुम्हरो जस गावैं । अस कहि श्रीपति कण्ठ लगावैं ।।

सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा । नारद सारद सहित अहीसा ।।

जम कुबेर दिगपाल जहां ते । कबि कोबिद कहि सके कहां ते ।।

तुम उपकार सुग्रीवहिं कीह्ना । राम मिलाय राज पद दीह्ना ।।

तुम्हरो मंत्र बिभीषण माना । लंकेश्वर भए सब जग जाना ।।

जुग सहस्त्र जोजन पर भानु । लील्यो ताहि मधुर फल जानू ।।

प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं । जलधि लांघि गये अचरज नाहीं ।।

दुर्गम काज जगत के जेते । सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते ।।

राम दुआरे तुम रखवारे । होत न आज्ञा बिनु पैसारे ।।

सब सुख लहै तुम्हारी सरना । तुम रक्षक काहू को डरना ।।

आपन तेज सम्हारो आपै । तीनों लोक हांक तै कांपै ।।

भूत पिशाच निकट नहिं आवै । महावीर जब नाम सुनावै ।।

नासै रोग हरै सब पीरा । जपत निरंतर हनुमत बीरा ।।

संकट तै हनुमान छुडावै । मन क्रम बचन ध्यान जो लावै ।।

सब पर राम तपस्वी राजा । तिनके काज सकल तुम साजा ।।

और मनोरथ जो कोई लावै । सोई अमित जीवन फल पावै ।।

चारों जुग परताप तुम्हारा । है परसिद्ध जगत उजियारा ।।

साधु सन्त के तुम रखवारे । असुर निकंदन राम दुलारे ।।

अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता । अस बर दीन जानकी माता ।।

राम रसायन तुम्हरे पासा । सदा रहो रघुपति के दासा ।।

तुम्हरे भजन राम को पावै । जनम जनम के दुख बिसरावै ।।

अंतकाल रघुवरपुर जाई । जहां जन्म हरिभक्त कहाई ।।

और देवता चित्त ना धरई । हनुमत सेइ सर्ब सुख करई ।।

संकट कटै मिटै सब पीरा । जो सुमिरै हनुमत बलबीरा ।।

जै जै जै हनुमान गोसाईं । कृपा करहु गुरुदेव की नाईं ।।

जो सत बार पाठ कर कोई । छूटहि बंदि महा सुख होई ।।

जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा । होय सिद्धि साखी गौरीसा ।।

तुलसीदास सदा हरि चेरा । कीजै नाथ हृदय मह डेरा ।।

।। दोहा ।।

पवन तनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप ।

राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप ।।

All the updates here:

अन्य न्यूज़