Char Dham Yatra: Char Dham पर नया नियम! Gangotri में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक, क्या ये सिर्फ शुरुआत है

Char Dham Yatra
Creative Common License/Wikimedia Commons

मंदिर से जुड़े लोगों का कहना है कि यह फैसला धार्मिक स्थल की पवित्रता को बनाए रखने को ध्यान में रखकर लिया गया है। ऐसे में अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह नियम केदारनाथ, बद्रीनाथ और यमुनोत्री जैसे दूसरे धामों में भी लागू हो सकता है।

हर साल जब चार धाम यात्रा शुरू होती है, तो हजारों-लाखों की संख्या में लोग उत्तराखंड आते हैं। बता दें कि इन दिनों चार धाम यात्रा से जुड़ा एक मुद्दा चर्चा में है। दरअसल, गंगोत्री धाम और मुखबा में गैर हिंदुओं की एंट्री को बैन कर दिया गया है। मंदिर से जुड़े लोगों का कहना है कि यह फैसला धार्मिक स्थल की पवित्रता को बनाए रखने को ध्यान में रखकर लिया गया है। ऐसे में अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह नियम केदारनाथ, बद्रीनाथ और यमुनोत्री जैसे दूसरे धामों में भी लागू हो सकता है। इसलिए आज इस पर हम आपको विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं।

आस्था और सनातन परंपरा से जुड़े जगहें

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गंगोत्री धाम से जुड़े ट्रस्ट ने यह साफ कहा है कि यह जगह सिर्फ सनातन परंपरा और आस्था से जुड़े हैं। इसलिए इन जगहों को टूरिस्ट प्लेस की तरह नहीं देखा जाना चाहिए। इस सोच के साथ गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है। फिलहाल यह फैसला सिर्फ गंगोत्री और मुखबा तक ही सीमित है।

इसे भी पढ़ें: Famous Temple: Himachal के Chamunda Devi Temple का अद्भुत रहस्य, सपने में आकर मां ने खुद बताई थी जगह

उठ सकता है मुद्दा

चार धामों का प्रबंधन देखने वाली समिति की तरफ से यह सुझाव सामने आया है कि इस तरह का नियम बाकी धामों में भी लागू किया जा सकता है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में इस मुद्दे को उठाया जा सकता है। इस मुद्दे पर चर्चा के बाद ही कोई प्रस्ताव पास किया जा सकता है। लेकिन अभी तक इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है।

अभी नहीं हुई है ऑफिशियल घोषणा

हालांकि अभी तक बोर्ड लेवल पर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है। लोगों का मानना है कि इस तरह का फैसला लेने से पहले सभी पक्षों से बात करना जरूरी है। क्योंकि चार धाम में कई तरह के लोग काम करते हैं। इनमें मजदूर, दुकानदार और सेवाकर्मी मौजूद होते हैं, जोकि अलग-अलग समुदायों के हैं।

किसे मिलती है एंट्री

यह भी साफ किया गया है कि जो भी लोग धार्मिक परंपराओं का पूरी तरह से पालन करते हैं। वह आमतौर पर मंदिरों में प्रवेश करते हैं। इसके साथ ही प्रशासनिक काम से आने वाले अधिकारियों और बाकी लोगों को एंट्री मिलती है।

सिर्फ भारत से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग चारधाम यात्रा के लिए आते-जाते हैं। बड़ी संख्या में लोग दर्शन और ट्रेकिंग के लिए आते हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़