Mahabharata Tourism: हरियाणा की इन 3 जगहों पर करीब से समझ पाएंगे महाभारत काल की कहानी, दूर-दूर से आते हैं लोग

Mahabharata Tourism
Creative Commons licenses

अगर आप भी महाभारत की कहानी को करीब से जानना और समझना चाहते हैं, तो आपको हरियाणा की कुछ खास जगहों पर घूमने का प्लान बनाना चाहिए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको हरियाणा की उन प्रमुख जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

सबसे प्राचीन और महान ग्रंथों में से एक महाभारत की कहानी के बारे में तो हम सभी जानते हैं। महाभारत पर कई शो भी बन चुके हैं। लेकिन क्या आपके मन में कभी महाभारत से जुड़ी जगहों पर घूमने की इच्छा हुई है। हालांकि इतिहास प्रेमियों को ऐसी जगहों पर जाना काफी अच्छा लगता है। हरियाणा की ऐसी जगह जो महाभारत काल से जुड़ी हुई है। ऐसे में अगर आप भी महाभारत की कहानी को करीब से जानना और समझना चाहते हैं, तो आपको हरियाणा की कुछ खास जगहों पर घूमने का प्लान बनाना चाहिए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको हरियाणा की उन प्रमुख जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो महाभारत काल से जुड़ी हैं।

कुरुक्षेत्र

महाभारत के बारे में अधिक जानकारी की इच्छा रखने वाले लोगों को हरियाणा के कुरुक्षेत्र जाना चाहिए। यह महाभारत काल के समय का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है। क्योंकि इसी स्थान पर कौरवों और पांडवों का युद्ध हुआ था। इस युद्ध में मरने वालों की संख्या इतनी अधिक थी कि लोगों के खून की वजह से आज भी कुरुक्षेत्र की मिट्टी लाल है। यहां पर ही भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। कुरुक्षेत्र में आपको श्रीकृष्ण से जुड़ी चीजें देखने को मिलेंगी। इसके अलावा आप यहां पर श्याम कुंड, ब्रह्मसरोवर, कपिल मुनि आश्रम, भीमकुंड और भगवान कृष्ण संग्रहालय जरूर देखें।

इसे भी पढ़ें: Durga Pooja: इस विधि से करें मां दुर्गा की पूजा, घर में हमेशा बनी रहेगी सुख-समृद्धि

पानीपत

पानीपत का संबंध भी महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। माना जाता है कि पांडवों द्वारा इस शहर की स्थापना की गई थी। वैसे को भारतीय इतिहास में भी पानीपत तीन प्रमुख लड़ाइयों के लिए जाना जाता है। ऐसे में आप भी यहां घूमने के लिए आ सकते हैं। पानीपत आने के दौरान आपको पांडव किला यानी की पुराना किला जरूर जाना चाहिए। इस किले की बनावट और वास्तुकला देखकर आपको महाभारत काल का अंदाजा हो जाएगा।

पलवल का पचोवन मंदिर

बता दें कि वनवास के दौरान पांडव पलवल के पचोवन मंदिर तक इंद्रप्रस्थ से चलकर आए थे। इस दौरान यहां पर उन्होंने एक साल वनवास काटा था। इसलिए इस मंदिर को पाचोवन मंदिर के नाम से जाना जाता है। यहां पर स्थित हनुमान जी की मूर्ति को पांडवों ने स्थापित किया था और पूजा-अर्चना की थी। यह हरियाणा के फेमस मंदिरों में से एक है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़