Maruti Suzuki की February Sales में बंपर उछाल, 2 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेचकर बनाया नया रिकॉर्ड

Maruti Suzuki
AI

मारुति सुजुकी की फरवरी माह की कुल बिक्री 7.32% बढ़कर 2,13,995 इकाई पर पहुंच गई, जिसका मुख्य कारण यूटिलिटी वाहनों (SUV) की मजबूत मांग और निर्यात में हुई जोरदार वृद्धि रही। हालांकि, इस दौरान कंपनी के लोकप्रिय कॉम्पैक्ट कार सेगमेंट की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई।

देश की सबसे बड़ी वाहन कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) की फरवरी में कुल बिक्री 7.32 प्रतिशत बढ़कर 2,13,995 इकाई हो गई। इससे पिछले साल फरवरी में कंपनी ने 1,99,400 वाहन बेचे थे। कंपनी ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि पिछले महीने घरेलू बाजार में उसकी कुल यात्री वाहनों की बिक्री थोड़ी बढ़कर 1,61,000 इकाई हो गई, जबकि फरवरी, 2025 में यह 1,60,791 इकाई थी। ऑल्टो और एस-प्रेसो वाले मिनी कार खंड की बिक्री मामूली बढ़कर 10,238 इकाई हो गई, जो एक साल पहले इसी महीने में 10,226 इकाई थी।

 Maruti Suzuki की  February Sales में बड़ी उछाल

हालांकि, बलेनो, सेलेरियो, डिजायर, इग्निस, स्विफ्ट और वैगनआर जैसे कॉम्पैक्ट कार खंड की बिक्री पिछले महीने घटकर 66,386 इकाई रह गई, जो फरवरी, 2025 में 72,942 इकाई थी। दूसरी ओर, ब्रेजा, अर्टिगा, ई-विटारा, फ्रॉन्क्स, ग्रैंड विटारा, इनविक्टो, जिम्नी, विक्टोरिस और एक्सएल6 जैसे यूटिलिटी वाहनों की बिक्री एक साल पहले के 65,033 इकाई के मुकाबले बढ़कर 72,756 इकाई हो गई।

कंपनी ने कहा कि हल्के वाणिज्यिक वाहन सुपर कैरी की बिक्री एक साल पहले के फरवरी के आंकड़े 2,710 इकाई से बढ़कर 3,130 इकाई रही। फरवरी, 2026 में कंपनी का कुल निर्यात पिछले साल इसी महीने के 25,021 इकाई के मुकाबले 39,155 वाहन रहा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़