ऑफिस में आपका Style Game होगा Next Level, Summer के लिए ट्राय करें ये खास प्रिंटेड शर्ट्स

ऑफिस में अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए प्रिंटेड शर्ट्स एक बेहतरीन विकल्प हैं। इस लेख में टाई-डाई, मल्टीकलर और टाइगर प्रिंट जैसे ट्रेंडी शर्ट डिजाइंस के बारे में बताया गया है, जिन्हें ट्राउजर या जींस के साथ पहनकर आकर्षक लुक पाया जा सकता है।
समर सीजन में ऑफिस में इम्प्रेशन जमाने के लिए आप भी ट्रेंडी डिजाइंस वाले प्रिंटेड शर्ट को पहन सकते हैं। लड़कियां ऑफिस लुक को कम्पलीट करने के लिए तरह-तरह के डिजाइन वाले आउटफिट की तलाश में रहती है। इस बार अपने वार्डरोब में ऑफिस के लिए ये प्रिटेंड पैटर्न वाले शर्ट को ट्राई करें, जिसे वियर करके आपका लुक और भी खास नजर आएगा। इस लेख में हम आपको ऑफिस के लिए बताएंगे ट्रेंडी शर्ट के डिजाइंस।
टाई ऐड डाई प्रिंट शर्ट
अपने लुक को आकर्षित बनाने के लिए टाई ऐड डाई प्रिंट शर्ट को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की शर्ट पहनने के बाद आप काफी खूबसूरत नजर आएगी और आपका लुक देखकर सब लोग तारीफ करेंगे। इस तरह की शर्ट में आपको काफी डिजाइन मिल जाएंगी। इसको आप ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन के जरिए भी खरीद सकती हैं।
मल्टी कलर प्रिंट डिजाइन शर्ट
ऑफिस के लिए आप तस्वीर में दिखाई दे रही मल्टीकलर प्रिंटेड शर्ट को एक स्टाइलिश अंदाज में कैरी कर सकती हैं। यह शर्ट डेनिम जींस या फिर ब्लैक ट्राउजर के साथ बेहद आकर्षक लगती है। इस तरह की शर्ट के साथ ज्यादा एक्सेसरीज पहनने की जरूरत भी नहीं होती, क्योंकि इसका प्रिंट ही आपके लुक को खास बना देता है। केवल इस शर्ट को पहनकर भी आप एक स्मार्ट और एलिगेंट ऑफिस लुक पा सकती हैं। अच्छी बात यह है कि ऐसी शर्ट आपको बाजार में आसानी से मिल जाती है।
टाइगर प्रिंट डिजाइन शर्ट
ऑफिस लुक को स्टाइलिश बनान के लिए आप टाइगर प्रिंट डिजाइन वाली शर्ट को स्टाइल कर सकती हैं। ये शर्ट पहनने के बाद काफी अच्छी लगती है। यह आपके लुक भी खूबसूरत बनाती है। इस तरह की शर्ट को आप ब्लैक पैंट या ट्राउजर के साथ वियर कर सकती हैं। इस शर्ट में अपना एलिगेंट लुक बनाने के लिए आप मिनिमल डिजाइन वाली ज्वेलरी और सिंपल मेकअप कर सकते हैं।
ब्लैक प्रिंट डिजाइन शर्ट
ऑफिस के लिए कैजुअल लुक क्रिएट करने के लिए सबसे बेस्ट है ब्लैक प्रिंट शर्ट। इस तरह की शर्ट को स्टाइल करके आप काफी शानदार नजर आएंगे। इस टाइप की शर्ट आपको कॉटन और साटन दोनों तरह के फैब्रिक में मिल जाएगी। इसको आप स्टाइल कर सकती हैं।
अन्य न्यूज़














