सर्दियों में K-Beauty जैसा निखार देगा Coffee Face Pack, शहद और दूध से ऐसे बनाएं

सर्दियों में रूखी त्वचा से राहत पाने और कोरियन जैसी चमकती त्वचा के लिए कॉफी एक बेहतरीन घरेलू उपाय है। आप कॉफी को शहद, एलोवेरा जेल या कच्चे दूध के साथ मिलाकर स्क्रब और फेस पैक तैयार कर सकते हैं। हालांकि, इसे चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं और पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
सर्दियों के मौसम में स्किन सबसे ज्यादा प्रभावित होती है। ठंडी हवाएं त्वचा की रुखेपन की वजह से चेहरे की चमक कम होने लगती है। अक्सर कई लोग महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स खरीदने के जगह घर पर ही कोई आसान तरीके ढूंढते।
अगर आप कम खर्च में चेहरे पर निखार लेकर आना चाहते हैं, तो एक बार कॉफी आपके काम आ सकती है। सबसे खास बात तो यह है कि इसके लिए आपको बहुत ज्यादा सामान की जरुरत नहीं होगी।
कॉफी को करें स्किन केयर में शामिल
यदि आप आपके घर में कॉफी, शहद, एलोवेरा जेल या कच्चा दूध है, तो आप इन सबको मिलाकर स्क्रब और फेस पैक बना सकती हैं। इसका नियमित रुप से इस्तेमाल करेंगी, तो आपकी कोरियन स्टार्स जैसी शीशे चमकती त्वचा मिल सकती है। आइए आपको इस नुस्खे को सर्दियों के स्किन केयर रूटीन में कैसे शामिल करना है बताते हैं।
K-Beauty का कॉफी वाला नुस्खा
आजकल K-Beauty यानी कोरियन स्किन केयर काफी ट्रेंड में है। शीशे की तरह चमकती हुई त्वता पाने के लिए आप कॉफी को शहद, एलोवेरा जेल या कच्चे दूध के साथ मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इन सभी चीजों को अपनी जरुरत के हिसाब से स्क्रब या फेस पैक तैयार कर सकते हैं।
कॉफी और शहद से बनाएं स्क्रब
- सबसे पहले आप कॉफी और थोड़ा शहद मिलाकर स्क्रब को तैयार कर लें।
- इसे चेहरे पर बहुत हल्के हाथों से लगाएं।
- त्वचा पर जोर से रगड़ने से बचें।
- यदि इसे लगाने के बाद आपके चेहरे पर जलन या परेशानी हो रही है, तो इसे साफ कर लें।
कॉफी और एलोवेरा जेल से बनाएं फेस पैक
कॉफी के साथ एलोवेरा जेल मिलाकर भी फेस पैक बनाया जा सकता है। इसके लिए आप दोनों ही चीजों को बराबर मात्रा में मिलाकर फेस पैक बना लें। जब सर्दियों में स्किन ड्राई होने लगे, तो इस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन, हर किसी की स्किन अलग होती है। इसलिए पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरुर कर लें।
कॉफी और कच्चे दूध का बनाएं फेस पैक
यदि आप नहीं चाहते शहद और एलोवेरा का फेस पैक, तो आप कॉफी में कच्चा दूध मिलाकर भी फेस पैक बना सकती है। दोनों को अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें। जिसके बाद इसे चेहरे पर लगाएं। लगभग 15 मिनट सादे पानी से चेहरे को धो लें।
इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आप पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं, तो पैच टेस्ट कर लें।
- चेहरे पर कॉफी को बहुत जोर से न रगड़ें।
- आंखों के आसपास इसे लगाने से बचें।
- जलन, खुजली या रेडनेस होने पर इसका इस्तेमाल न करें।
- 15 मिनट से अधिक इसे चेहरे पर न लगाएं।
- चेहरा साफ करने के बाद मॉइश्चराइजर जरुर अप्लाई करें।
- बाहर निकलते समय सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरुर करें।
- स्किन संबंधित कोई भी समस्या है, तो एक्सपर्ट की सलाह जरुर लें।
अन्य न्यूज़














