सनबर्न की समस्या और चेहरे की झुर्रियों को दूर करता है अंगूर

skin grapes
मिताली जैन । May 1 2020 4:33PM

बढ़ती उम्र का असर स्किन पर दिखाई देता है। जिसके कारण चेहरे पर झुर्रियां, फाइन लाइन्स व दाग−धब्बे नजर आने लगते हैं और स्किन की नेचुरल ब्यूटी कहीं खो जाती है। स्किन की खोई खूबसूरती को वापिस पाने के लिए अंगूर का प्रयोग किया जा सकता है।

अंगूर को यूं तो लोग खाना काफी पसंद करते हैं, लेकिन इसके प्रयोग से सिर्फ स्वास्थ्य को ही लाभ प्राप्त नहीं होते। अंगूर स्किन के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। इतना ही नहीं, अगर इसका प्रयोग सही तरह से किया जाए तो अंगूर की मदद से गर्मी के कारण होने सनबर्न, टैनिंग, झुर्रियां आदि समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं अंगूर को ब्यूटी केयर रूटीन में कैसे करें शामिल−

इसे भी पढ़ें: इस लॉकडाउन घर में करें पेडीक्योर, पैर दिखेंगे खूबसूरत

अगर झुलस जाए त्वचा

इस समय जिस प्रकार तापमान बढ़ रहा है, उससे त्वचा पर भी प्रभाव पड़ता है। गर्मी के दिनों में घर से बाहर निकलने पर टैनिंग व सनबर्न जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं। इससे निजात पाने के लिए अंगूर को बीच में से काटकर उससे चेहरे पर मसाज करें। इसके अतिरिक्त अंगूर को डाइट का हिस्सा भी बनाएं। अंगूर जहां एक ओर सनबर्न की समस्या को दूर करता है, वहीं स्किन पर एक प्रोटेक्शन लेयर की तरह भी काम करता है।

झुर्रियों से निजात

बढ़ती उम्र का असर स्किन पर दिखाई देता है। जिसके कारण चेहरे पर झुर्रियां, फाइन लाइन्स व दाग−धब्बे नजर आने लगते हैं और स्किन की नेचुरल ब्यूटी कहीं खो जाती है। स्किन की खोई खूबसूरती को वापिस पाने के लिए अंगूर का प्रयोग किया जा सकता है। इसके लिए अंगूर, एवोकाडो पल्प, शहद और गुलाबजल को मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार करें। इसके बाद इसे चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड दें। अंत में ताजे पानी से स्किन को साफ करें। 

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में करनी है त्वचा की हिफाजत तो आपके वैनिटी बॉक्स में ज़रूर होनी चाहिए यह चीज़ें

निखरेगी रंगत

अंगूर रंगत निखारने में भी बेहद मददगार है। इसके लिए आप अंगूर की मदद से मसाज तो कर ही सकते हैं, साथ ही इसके रस का भी सेवन करें। ऐसा करने से खून साफ होता है और खून की कमी भी दूर होती है। जब शरीर की भीतर से सफाई होती है तो उसका असर बाहरी त्वचा पर ही दिखाई देता है। इसके सेवन से कुछ ही दिनों में चेहरे पर गजब का ग्लो नजर आने लगता है।

बालों की देखभाल

अंगूर सिर्फ स्किन का ही ख्याल नहीं रखता, बल्कि यह बालों के लिए भी बेहद लाभकारी है। इसके लिए आप अंगूर के बीजों से बने तेल में कुछ बूंदे नींबू के रस की डालकर उसका इस्तेमाल बालों में कर सकते हैं। फिर कुछ देर बात ताजे पानी से बाल धो लें और कंडीशनर करें। अगर आप इस उपाय को अपनाते हैं तो बाल मजबूत, चमकदार तो होंगे ही, साथ ही हेयरफॉल व डैंड्रफ जैसी समस्याएं भी दूर होगी।

मिताली जैन

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़