Monsoon Fashion Hacks: अब बारिश में भी नहीं होंगे कपड़े खराब, अपनाएं ये 5 Easy Style Tips

बारिश के मौसम में कीचड़ और पानी से कपड़ों को बचाते हुए स्टाइलिश दिखना एक चुनौती है। यह लेख 5 ऐसे ड्रेसिंग आइडियाज का विश्लेषण करता है, जैसे नी-लेंथ ड्रेस और शॉर्ट कुर्ती, जो मॉनसून में कम्फर्ट और स्टाइल का परफेक्ट बैलेंस बनाते हैं।
गर्मी से राहत दिलाने के लिए हर साल मॉनसून का मौसम आता है। बारिश का मौसम बड़ा ही सुहाना होता है, लेकिन इसके लिए कपड़ों का सहीं चयन, बल्कि फुटवियर का चुनाव इन सब पर ध्यान देना काफी जरुरी है। इस मौसम में रिमझिम बारिश और ठंडी हवाएं दिल को सुकून देती हैं। इस सुहावने मौसम में हर कोई अपने लुक में कुछ बदलाव करना चाहते हैं, लेकिन बारिश के मौसम में स्टाइलिश दिखाना एक बड़ी समस्या है।
गीली सड़के, कीचड़ और पानी से कपड़े भीग जाएं, तो पूरा दिन खराब हो जाता है। ऐसे में आप सही फैशन टिप्स और ट्रेंड्स को अपनाएं, तो आपको बारिश के मौसम में अपने स्टाइल से कॉम्प्रोमाइज नहीं करना होगा। चलिए आपको इस आर्टिकल में बारिश में पहनने के लिए स्टाइलिश और कंफर्टेबल ड्रेसिस आइडियाज के बारे में बताने जा रहे हैं।
नी-लेंथ शर्ट ड्रेस
अगर आप बारिश के मौसम में स्टाइलिश दिखना चाहते हैं, तो आप घुटनों तक के ड्रेसिस आइडिया भी बेस्ट हैं। यह ड्रेस न ही बारिश की वजह से नीचे भीगेगी और पहनने में भी आरामदायक रहेगी। गौरतलब है कि लंबे कपड़ों का किनारा बारिश में सबसे पहले गीला होता है, इसलिए आप इस तरह की ड्रेस कैरी कर सकते हैं। इस तरह की ड्रेस आपके ऑफिस लुक के लिए भी बेस्ट है।
शॉर्ट कुर्ती और एंकल-लेंथ स्ट्रेट पैंट
मॉनसून में पहनने के लिए आप एंकल-लेंथ स्ट्रेट पैंट के साथ आप शॉर्ट कुर्ती पहन सकते हैं। इसमें आप गोल कल कुर्ती का डिजाइन चुनें। इस पैंट नीचे तक नहीं जाती है, इसलिए जल्दी भीगने की चिंता भी नहीं होती है। इंडियन वियर पसंद करने वाली महिलाओं के लिए बारिश में पहनने के लिए यह बेस्ट है। यह आउटफिट ऑफिस और डेली वियर के तौर पर भी पहना जा सकता है।
मिडी ड्रेस
मॉनसून में मिडी ड्रेस पहनने से अच्छा क्या हो सकता है। हर दिन पहनने के लिए इस तरह की ड्रेस काफी आरामदायक होती है। कई लोग इसे हर दिन अलग-अलग तरह से स्टाइल करना पसंद करते हैं। कभी बेल्ट के साथ पहनते हैं, तो कभी शॉर्ट ड्रेस की तरह कैरी कर सकते हैं। इस तरह की ड्रेस बारिश पहनने के लिए सबसे बेस्ट है।
ट्राउजर के साथ ओवरसाइज शर्ट
बारिश के मौसम में इस तरह का लुक को ट्राई कर सकते हैं। असल में लंबी जींस या वाइड-लेग पैंट डिजाइन की तरह इसका नीचे का हिस्सा इतनी जल्दी गीला नहीं होता। इस तरह के लुक में काफी मॉर्डन और प्रीमियम फील देता है। ऑफिस और कॉलेज जाने वाली महिलाओं के लिए बेस्ट है।
स्कर्ट और शॉर्ट्स कॉम्बिनेशन
यदि आप इस मौसम में स्टाइलिश दिखना चाहते हैं, तो आप स्कर्ट और शॉर्ट्स का ऑप्शन चुन सकते हैं। यह सामने से एकदम स्कर्ट जैसा दिखता है, लेकिन अंदर से शॉर्ट्स की तरह होता है। इस शॉर्ट में अंदर कट बना रहता है, जो बारिश में चलने के लिए सबसे जरुरी और आरामदायक है। बैठने और सीढ़ियां चढ़ने में आपको कोई दिक्कत नहीं होती है। इसके साथ ही काफी फैशनेबल भी नजर आता है।
अन्य न्यूज़














