समर में दिखना है स्मार्ट, कुछ इस अंदाज में पहनें कुर्ती

unique-way-to-style-kurta-in-summer

अगर आप कॉलेज गोइंग गर्ल हैं या ऑफिस में कुछ अलग पहनना चाहती हैं तो फ्रंट स्लिट वाली लॉन्ग कुर्ती को रिप्ड जींस या प्लेन जींस के साथ पहन सकती हैं। चूंकि मौसम गर्मियों का है तो आप कुर्ती के डिजाइन पर खासा ध्यान दें। इस मौसम में फलावर प्रिंट वाली कुर्ती पहनना एक अच्छा ऑप्शन है।

कुर्ती एक ऐसी ड्रेस है, जो हर मौसम में पहनी जाती है। वैसे तो महिलाएं अधिकतर सलवार कमीज पहनना पसंद करती हैं, लेकिन अगर आप कुर्ती की मदद से एक स्टाइलिश और डिफरेंट लुक कैरी करना चाहती हैं तो इसे कई तरह से टीमअप करके पहना जा सकता है। आज हम आपको कुर्ती को पहनने के कुछ बेहद अलग अंदाज के बारे में बता रहे हैं−

इसे भी पढ़ें: चालीस की उम्र के बाद ऐसी हो सकती है आपकी स्टाइलिंग

सलवार कमीज विद टि्वस्ट

कुर्ता विद पटियाला सलवार लड़कियों पर काफी अच्छा लगता है। लेकिन इसमें भी स्टाइल का एक तड़का लगाया जा सकता है। इसके लिए आप अपनी कुर्ती के उपर एक शार्ट जैकेट कैरी करें। कंटास्टिंग कलर की यह शार्ट जैकेट न सिर्फ ड्रेस की एकरसता को तोड़ती हैं, बल्कि इससे पूरा लुक ही चेंज हो जाता है। 


कुर्ती विद जींस

अगर आप कॉलेज गोइंग गर्ल हैं या ऑफिस में कुछ अलग पहनना चाहती हैं तो फ्रंट स्लिट वाली लॉन्ग कुर्ती को रिप्ड जींस या प्लेन जींस के साथ पहन सकती हैं। चूंकि मौसम गर्मियों का है तो आप कुर्ती के डिजाइन पर खासा ध्यान दें। इस मौसम में फलावर प्रिंट वाली कुर्ती पहनना एक अच्छा ऑप्शन है।

कुर्ती विद स्कर्ट

अगर आप पार्टीवियर कुर्ती खरीद रही हैं तो उसे लॉन्ग फलेर्यड स्कर्ट के साथ कैरी करना अच्छा रहेगा। आजकल मार्केट में कई कलर्स व डिजाइन में पार्टीवियर कुर्ती मौजूद हैं। आप कुर्ती से मैचिंग स्कर्ट खरीदें। समर में पार्टी के लिए यह लुक हर उम्र की लड़की पर फबता है।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों के मौसम में लड़कियां इस तरह कैरी कर सकती धोती पैंट्स

कुर्ती विद धोती पैंट्स

धोती पैंट्स पिछले कुछ समय से काफी चलन में है। आप भी अपनी कुर्ती को इन धोती पैंट्स विद प्लीट्स के साथ टीमअप करके पहन सकती हैं। यह एक बेहद क्लासिक लुक है। अगर आप थोड़ी एक्सपेरिमेंटल हैं और कुछ नया पहनना चाहती हैं तो यह स्टाइल आपके लिए काफी अच्छा रहेगा।

कुर्ती विद प्लाजो

वैसे तो कुर्ती को हमेशा ही लेंगिग्स व सलवार के साथ कैरी किया जाता है, लेकिन अगर आपने लुक में थोड़ा बदलाव लाना चाहती हैं तो कुर्ती विद प्लाजो भी अच्छा ऑप्शन है। कुर्ती विद प्लाजो एक बेहतरीन ऑफिस वियर है। दरअसल, जब आपको लगातार आठ घंटे काम करना होता है तो पेंसिल जींस या लेगिंग्स में काफी परेशानी होने लगती है। वहीं प्लाजो पहनना बेहद आरामदायक होता है। अगर आप सिंपल कुर्ती को प्लेन प्लाजो के साथ भी पहनती हैं तो काफी एलीगेंट और स्टाइलिश दिख सकती हैं।

एक नया लुक

अगर आपके पास लॉन्ग फलोर लेंथ कुर्ती या अनारकली स्टाइल कुर्ती है तो यह जरूरी नहीं है कि आप बॉटम में कुछ पहनें ही। आप इसे बतौर गाउन या मिड लेंथ डेस की तरह कैरी कर सकती हैं। अगर आप पार्टी में ऐसी ड्रेस पहन रही हैं तो उसके साथ हाई हील्स पहनें।

वरूण क्वात्रा

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़