अस्पताल में नजर आए ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, किसकी है तबीयत खराब?

actress-dimple-kapadia-s-mother-admitted-to-hospital
[email protected] । Nov 17 2019 10:16AM

दरअसल उनकी बेटी ट्विंकल खन्ना और दामाद अक्षय कुमार अस्पताल के बाहर नजर आए थे जिसके बाद इन खबरों को बल मिल रहा था। डिंपल कपाड़िया हॉलीवुड निर्देशक क्रिस्टोफर नॉलन की फिल्म ‘टेनेट’ में नजर आने वाली हैं।

मुंबई। अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया की मां बेट्टी कपाड़िया को मुंबई के उपनगरीय खार इलाके में स्थित हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। अस्पताल के सूत्रों ने बिना किसी विस्तृत जानकारी दिए हुए बताया कि उन्हें 14 नवंबर को अस्पताल में भर्ती किया गया था। वह आईसीयू में हैं।

इसे भी पढ़ें: क्यों महंगे-महंगे कपड़े छोड़ कर अनुष्का को पति विराट के कपड़े पहनना पसंद है?

इससे पहले ऐसी अफवाह थी कि डिंपल कपाड़िया खुद अस्पताल में भर्ती हैं। दरअसल उनकी बेटी ट्विंकल खन्ना और दामाद अक्षय कुमार अस्पताल के बाहर नजर आए थे जिसके बाद इन खबरों को बल मिल रहा था। डिंपल कपाड़िया हॉलीवुड निर्देशक क्रिस्टोफर नॉलन की फिल्म ‘टेनेट’ में नजर आने वाली हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़