अक्षरा सिंह के नये भोजपुरी गाने ''होली में FIR'' ने उड़ाया गरदा- देखें Video

akshara-singh-new-holi-bhojpuri-song
रेनू तिवारी । Mar 14 2019 4:22PM

रिलीज होते ही इस गाने ने गरदा उड़ा दिया। सोशल मीडिया पर ये धमाल मचा रहा है। इस गाने की खास बात ये है कि इस गाने को खुद अक्षरा सिंह ने गाया है। गाने में कई जगह अक्षरा सिंह रैप भी करती नजर आ रही हैं।

 भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को कौन नहीं जानता... इनके ठुमको का पूरा यूपी-बिहार दीवाना है। वैसे तो अक्षरा सिंह लगातार फिल्मों और भोजपुरी के एलबम गानों में नजर आती रहती हैं लेकि इस समय वो नेशनल मीडिया की हेडलाइन भी बन गई हैं क्योंकि होली का माहौल है ऐसे में अक्षरा सिंह का भोजपुरी गाना 'होली में FIR...' रिलीज हुआ है।

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड में महिलाओं की स्थिति क्या हैं? इन फीमेल डायरेक्टर्स ने किया खुलासा

रिलीज होते ही इस गाने ने गरदा उड़ा दिया। सोशल मीडिया पर ये धमाल मचा रहा है। इस गाने की खास बात ये है कि इस गाने को खुद अक्षरा सिंह ने गाया है। गाने में कई जगह अक्षरा सिंह रैप भी करती नजर आ रही हैं।

यहां देखें अक्षरा सिंह का भोजपुरी गाना 'होली में FIR-

अभी हाल ही में अक्षरा सिंह ने एक साथ 21 गाने गाकर एक नया और अनोखा रिकॉर्ड बना दिया है इनमें कुछ गाने यू-ट्यूब पर रिलीज हो चुके हैं, तो कुछ रिलीज को तैयार हैं। भोजपुरी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री में ये अपने आप में एक अनोखा रिकॉर्ड है। इसके जरिये अक्षरा ने इंडस्‍ट्री के मेल सुपर स्‍टार को भी पीछे छोड़ दिया। इतना ही नहीं, अक्षरा इन दिनों स्‍टेज शोज की सोलो क्‍वीन भी बन चुकी हैं, क्‍योंकि लोगों के बीच उनकी डिमांड खूब है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़