अक्षय कुमार ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए दान दिया, फैंस से भी की अपील

Akshay Kumar

अभिनेता अक्षय कुमार ने शुक्रवार को अपने प्रशंसकों से अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में योगदान देने का आग्रह किया। राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा एकत्रित करने के राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत शुक्रवार को हुई थी।

मुंबई। अभिनेता अक्षय कुमार ने शुक्रवार को अपने प्रशंसकों से अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में योगदान देने का आग्रह किया। राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा एकत्रित करने के राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत शुक्रवार को हुई थी। कुमार ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया और लिखा कि उन्होंने निर्माण के लिए अपना हिस्सा दान कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: फिल्म जगत ने कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान की तारीक की, वैज्ञानिकों और डॉक्टरों को किया सलाम

अभिनेता ने लिखा, ‘‘यह बहुत खुशी की बात है कि श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण अयोध्या में शुरू हो गया है ...अब हमारी योगदान देने की बारी है। मैंने शुरुआत कर दी है, आशा है कि आप भी इसमें शामिल होंगे। जय सियाराम।’’ 53 वर्षीय अभिनेता ने वीडियो में कहा कि लोग ‘‘ऐतिहासिक भव्य मंदिर’’ के निर्माण में अपनी क्षमता के अनुसार योगदान दें।

इसे भी पढ़ें: साल 2020 में ओटीटी से चमकने वाले ये हैं होनहार सितारे, आने वाले प्रोजेक्ट्स पर डाले एक नज़र

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने शुरुआत कर दी है, मुझे यकीन है कि आप भी मेरे साथ जुड़ेंगे ताकि आने वाली पीढ़ियों को भगवान राम के जीवन, पथ और संदेश के अनुपालन के लिए प्रेरणा मिलती रहे।’’ वर्ष 2020 की दीपावली पर कुमार ने अपनी फिल्म ‘‘राम सेतु’’ की घोषणा की थी। फिल्म के निर्देशक अभिषेक शर्मा हैं। पिछले साल दिसंबर में कुमार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से तब मुलाकात भी की थी जब वह मुंबई के दौरे पर पहुंचे थे तथा ‘‘राम सेतु’’ पर चर्चा की थी। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़