आलिया भट्ट और वरुण धवन फिर साथ आएंगे नजर, इस फिल्म सें करेंगे धमाल

Alia Bhatt and Varun Dhawan
रेनू तिवारी । Mar 10 2021 6:27PM

आलिया भट्ट और वरुण धवन की फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया को आज (10 मार्च) चार साल पूरे हो गए। आलिया भट्ट और वरुण धवन के करियर के लिए मील का पत्थर बनीं फिल्म के चार साल पूरे होने का जश्न मनाया।

आलिया भट्ट और वरुण धवन की फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया को आज (10 मार्च) चार साल पूरे हो गए। आलिया भट्ट और वरुण धवन के करियर के लिए मील का पत्थर बनीं  फिल्म के चार साल पूरे होने का जश्न मनाया। बद्रीनाथ की दुल्हनिया हम्टी शर्मा की दुल्हनियां की अगली कड़ी थी। ये दोनों फिल्में बॉलावुड लवर्स को काफी पसंद आयी थी। ताजा जानकारी के अनुसार अब फिल्म की तीसरी कड़ी बनाने की योजना बन रही हैं। आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी ये अपने फैंस को ये हिंट दिया है कि फिल्म बनाने की चर्चा हो रही हैं। जल्द ही इसके बारे में अपडेट किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: सलमान खान की एक्ट्रेस जरीन खान ने बाथटब में कराया हॉट फोटोशूट, फैंस के आये ऐसे कंमेंट 

फिल्म के चाल साल पूरे होने पर आलिया भट्ट, वरुण धवन ने फिल्म के निर्देशक शशांक खेतान के साथ एक ऑनलाइस कॉन्फ्रेंस की। वर्चुअल  बैठक होने के पीछे कारण ये था कि  वरुण अपनी फिल्म 'भूमि' की शूटिंग के लिए अरुणाचल प्रदेश में हैं। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम कहानियों पर आभासी बैठक से एक तस्वीर साझा की और लिखा, "यहां हम 4 साल बाद गुप्त रूप से भाग 3 पर चर्चा कर रहे हैं! लव यू दोस्तों हमें फिल्म के चार साल पूरे होने का जश्न मुबारक हो। 

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में स्टाइलिश दिखने में मदद करेंगी शिल्पा शेट्टी, इन ड्रेस से ले आइडिया 

बद्रीनाथ की दुल्हनिया 10 मार्च 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रोमांटिक कॉमेडी फिल्म शशांक खेतान द्वारा निर्देशित की गई थी और करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने इसका निर्माण किया था। आलिया भट्ट और वरुण धवन ने मुख्य भूमिकाओं में अभिनय किया। बद्रीनाथ की दुल्हनिया हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया की स्पिन-ऑफ थी, जो 2014 में रिलीज़ हुई और बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। पहले भाग को भी शशांक खेतान ने निर्देशित किया था और आलिया और वरुण ने मुख्य भूमिकाओं में अभिनय किया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़