Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

मुजफ्फरनगर के नयी मंडी क्षेत्र में एक स्कूल के प्रधानाचार्य मोहित सिंघल को 11वीं कक्षा की छात्रा के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की मां की शिकायत के अनुसार आरोपी ने छात्रा को अपने कार्यालय में बुलाकर इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बीएनएस और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक स्कूल के प्रधानाचार्य को 11वीं कक्षा की एक छात्रा का कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह घटना शुक्रवार शाम नयी मंडी थाना क्षेत्र की है और आरोपी की पहचान मोहित सिंघल के रूप में हुई है।

सदर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने प्रधानाचार्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार छात्रा की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, प्रधानाचार्य ने उसे अपने कार्यालय में बुलाया था, जहां उसका कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया। इसके बाद लड़की ने घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़