अनिल कपूर इस अदाकारा पर थे फिदा, प्यार के लिए पत्नी को छोड़ने के लिए थे तैयार!

अनिल कपूर को कौन नहीं जानता, अपनी एक्टिंग के दम पर अनिल कपूर करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। वह 64 साल की उम्र में भी बॉलीवुड के यंग हीरोज को कांटे की टक्कर देते नजर आते हैं, अनिल कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं और अपनी हाजिर जवाबी से लोगों को हंसाते रहते हैं। हाल ही में वह तब सुर्खियों में आ गए जब उन्होंने अपनी पत्नी सुनीता कपूर को छोड़ने तक की बात कह डाली। अनिल कपूर ने यह बात जोहर के एक टॉक शो में कही थी। तो वह कौन सी हीरोइन है जिसके दीवाने हैं अनिल कपूर आइए जानते हैं।
करण जोहर का बेहद चर्चित टॉक शो है जिसमें करण जोहर बॉलीवुड अभिनेता और अभिनेत्रियों से बातचीत करते हैं। इस शो का नाम है कॉफी विद करण। इसमें बॉलीवुड के अभिनेता अभिनेत्रियां करण जोहर से बातचीत करते हैं और करण उनसे सवाल करते हैं। करण जोहर कॉफी विद करण के सिजन 3 का आखिरी एपिसोड 12 दिसंबर 2010 को लेकर आए थे। इस शो में अनिल कपूर, संजय दत्त और कंगना रनौत पहुंचे थे। इसी शो में बातचीत के दौरान अनिल कपूर ने बताया था कि वह किसके प्यार में गिरफ्तार हैं।
करण जौहर के शो में एक रैपिड फायर राउंड होता है। इसी दौरान शो मे अनिल कपूर से करण जौहर ने पूछा था कि वह कौन सी ऐसी महिला है जिसके लिए अनिल कपूर अपनी पत्नी सुनीता कपूर को भी छोड़ सकते हैं। इस पर अनिल कपूर कंगना रनौत की तरफ देखते हैं और उन्होंने उनका नाम ले लिया। बाद में करण जौहर ने कंगना रनौत से कहा कि आपको चिंता करनी चाहिए। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अनिल कपूर और सुनीता कपूर की अलग होने की खबरें आने लगी थी। लेकिन आपको बता दें कि यह सिर्फ एक मजाक था जो रैपिड फायर राउंड के दौरान अनिल ने किया था। अनिल कपूर अपनी पत्नी सुनीता कपूर से बेहद प्यार करते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 1984 में अनिल कपूर और सुनीता के शादी हुई थी, तब अनिल कपूर बॉलीवुड में पांव जमाने की कोशिश कर रहे थे और उस वक्त सुनीता मॉडल हुआ करती थीं। अब सुनीता कपूर बतौर कॉस्टयूम डिज़ाइनर सक्रिय रहती हैं। इन दोनों की दो बेटियां सोनम और रिया कपूर के अलावा एक बेटा हर्षवर्धन कपूर है।
अन्य न्यूज़