माँ बनने के बाद वापस बोल्ड अवतार में नज़र आईं अनुष्का शर्मा, मोनोकिनी पहनकर लूटी महफ़िल

anushka sharma
instagram

अनुष्का अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इन दिनों विराट और अनुष्का मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में अनुष्का ने अपने वेकेशन की तस्वीरों से सोशल मीडिया पर आग लगा दी है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। अनुष्का और उनके पति और क्रिकेटर विराट कोहली भले ही मीडिया और पैपराजी से दूर रहना पसंद करते हैं लेकिन अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। इन दिनों विराट और अनुष्का मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में अनुष्का ने अपने वेकेशन की तस्वीरों से सोशल मीडिया पर आग लगा दी है।

इसे भी पढ़ें: माँ बनने के बाद वापस बोल्ड अवतार में नज़र आईं अनुष्का शर्मा, मोनोकिनी पहनकर लूटी महफ़िल

हाल ही में अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अनुष्का ऑरेंज कलर की मोनोकनी पहने बेहद हॉट लग रही है। इसके साथ अनुष्का गले में स्कार्फ और सिर पर हैट लगाए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का यह बोल्ड लुक देखकर फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ गई हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, 'ये है अपनी फोटो खुद खींचने का नतीजा।'

इसे भी पढ़ें: दिशा पाटनी कर चुकी हैं इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों को रिजेक्ट, खुद की थी मर्जी या बॉयफ्रेंड था वजह?

सोशल मीडिया पर अनुष्का की तस्वीरें खूब वायरल हो रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप हमेशा अपने लुक्स से सरप्राइज करती हैं।' वहीं, एक अन्य यूजर में लिखा, 'उफ्फ ये हॉटनेस।' अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का जल्दी चकदा एक्सप्रेस से कम बैक करने के लिए तैयार हैं। यह मूवी झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। इस फिल्म के लिए अनुष्का को क्रिकेट ट्रेनिंग लेते हुए भी देखा जा चुका है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़