फिल्मों में आने से पहले अनुष्का शर्मा करती थी ऐसे विज्ञापन,सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Anushka Sharma
रेनू तिवारी । Dec 9 2020 12:01PM

वायरल वीडियो में, अनुष्का शर्मा एक युवा लड़की के रूप में दिखाई दे रही है जो शादी के लिए एक लड़के से मिलने जा रही है। अभिनेत्री को उनके कमरे में गाने सुनते हुए डांस करते हुए देखा जा सकता है।

अनुष्का शर्मा आज सिनेमा का एक बड़ा नाम है। उन्होंने कई सुरपहिट फिल्में दी है और खुद का प्रोडक्शन हाउस भी चलाती है। उन्होंने भारतीय टीम के वर्तामान कप्तान विराट कोहली से शादी की और अद दोनों जनवरी तक बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। मंगलवार को ट्विटर इंडिया ने ये घोषणा की कि विराट अनुष्का की बच्चे की खबर को ट्विटर पर सबसे ज्यादा लाइक किया गया है। तब से अनुष्का शर्मा ट्रेंड करने लगी। अनुष्का शर्मा से जुड़ी कई चीजें सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इन्हीं में से एक अनुष्का का एड भी काफी वायरल हुआ। 

इसे भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार  

2008 में शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने से पहले, अनुष्का शर्मा मॉडलिंग की दुनिया में एक जाना माना चेहरा थीं। वह कई सबसे बड़े डिजाइनरों के लिए रैंप पर चलीं और कई विज्ञापनों  में दिखाई दीं। 2005 के उनके पुराने विज्ञापनों में से एक अब सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें एक यंगअनुष्का शर्मा को एक हेयर केयर उत्पाद का प्रचार करते हुए देखा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: मीका सिंह ने दी कंगना रनौत को नसीहत, कहा- बयानबाजी छोड़कर कुछ अच्छा काम करें   

वायरल वीडियो में, अनुष्का शर्मा एक युवा लड़की के रूप में दिखाई दे रही है जो शादी के लिए एक लड़के से मिलने जा रही है। अभिनेत्री को उनके कमरे में गाने सुनते हुए डांस करते हुए देखा जा सकता है। अनुष्का शर्मा की मां उन्हें एड में पार्लर जाने के लिए कहती हैं। ताकि वह अपने बालों को खूबसूरत बनवा सके लेकिन अनुष्का कमरे से बाहर निकती है एड वाले प्रोडक्ट को लगा कर जिससे उनके बाल काफी सुंदर हो जाते हैं। जब लड़का अपने परिवार के साथ आता है, तो अनुष्का अपने ओह-गॉर्जियस बालों को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आती हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़