Barkha Madan बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या और सुष्मिता सेन को देती थीं कड़ी टक्कर, ग्लैमर वर्ड से दूरी बनाकर बनीं भिक्षु

Barkha Madan
Creative Commons licenses

बॉलीवुड एक्ट्रेस जो खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देती थी। वह बौद्ध भिक्षु बन जिंदगी बिता रही हैं। बता दें कि बॉलीवुड की बरखा मदान अब Gyalten Samten के नाम से ही जानी जाती हैं।

मॉडलिंग और फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने वाली हर लड़की का सपना होता है कि वह बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर दे सके। कुछ लड़कियां ऐश्‍वर्या राय तो कुछ लड़कियां सुष्मिता सेन को अपना रोल मॉडल मानती हैं। वहीं अगर ऐसे में उन्हें खूबसूरती का ताज मिल जाए तो बॉलीवुड का सफर थोड़ा आसान हो जाता है। लेकिन जिसे यह सब मिला हो और वह यह सब छोड़कर भिक्षु बन जाए तो इस पर आप की क्या प्रतिक्रिया होगी। आज हम आपको उस एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे यह सब मिला जिसका दूसरी लड़कियां सपना देखती हैं। लेकिन एक दिन वह अचानक से सब कुछ छोड़कर भिक्षु बन गई। अगर अभी तक आप उसको नहीं पहचान पाए हैं तो बता दें कि हम एक्ट्रेस बरखा मदान की बात कर रहे हैं। 

बॉलीवुड में एंट्री

साल 1994 में बरखा मदान मिस इंडिया प्रतियोगिता की विनर सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय के साथ फाइनलिस्ट थीं। वह खूबसूरती के मामले में भी किसी से पीछे नहीं थी। बतौर लीड एक्ट्रेस बॉलीवुड में एंट्री ली और बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी की अक्षय कुमार के साथ पहली फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी से डेब्यू किया। बरखा मदान की पहली फिल्म सुपर-डुपर हिट हुई और बरखा अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने में भी कामयाब हुईं। फिर एक के बाद एक कई फिल्में उन्हें ऑफर हुईं। लेकिन बरखा सभी फिल्मों को रिजेक्ट करती गईं। जिसके बाद उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगभग बंद हो गए।

इसे भी पढ़ें: Divya Agarwal Video: बिग बॉस ओटीटी की विनर दिव्या अग्रवाल ने अनुराग कश्यप से मांगा काम, कहा- 'मुझे कोई शर्म नहीं'

छोटे पर्दे का रुख

इसके बाद बरखा ने साउथ इंडियन सिनेमा का रुख किया और प्रिया गिल जैसी एक्ट्रेस के साथ काम करना शुरू कर दिया। लेकिन यहां भी उनकी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। जिसके बाद बरखा ने टीवी सीरियल्स न्याय और 1857 क्रांति में नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने पंजाबी फिल्म में काम किया। इस फिल्म का नाम तेरा मेरा प्यार था। हालांकि यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

मिस इंडिया प्रतियोगिता में पूछा गया ये सवाल

मिस इंडिया प्रतियोगिता के दौरान बरखा मदान से सवाल किया गया कि वह मिस इंडिया पर क्या करेंगी। जिसके जवाब में बरखा ने कहा था कि जरूरतमंद बच्चों की सेवा और उनकी मदद करना चाहती हैं। हालांकि वह इस काम से पहले से जुड़ी थीं। उन्हें लोगों की मदद करना सेवा करना अच्छा लगता था।

भूत से मिली लोकप्रियता

मिस इंडिया का खिताब अपने नाम करने से चूकी बरखा ने सोशल वर्क के काम में खुद को पूरी तरह से धकेल दिया। लेकिन यहां पर भी उनको अपने पैर जमाने में सालों का समय लग गया। वहीं उन पर इस दौरान फ्लॉप एक्ट्रेस होने का ठप्पा भी लग चुका था। लेकिन रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'भूत' में काम कर उनकी किस्मत चमक गई। इस फिल्म में बरखा मदान ने भूत का किरदार निभाया था।

2 फिल्में बनाई

रामगोपाल वर्मा की भूत फिल्म में काम करने के बाद बऱखा ने अपना प्रोडक्शन हाउस खोला और 2 फिल्में बनाईं। दूसरी फिल्म उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। क्योंकि इस फिल्म को बनाने के बाद उन्होंने सब कुछ छोड़कर भिक्षु बनने का फैसला ले लिया था। बरखा मदान करियर में रुकावट या फिर आर्थिक तंगी के कारण ऐसा फैसला नहीं ले रही थीं। बल्कि वह दिल से इसे अपना रही थीं। 

दलाई लामा से मुलाकात

बरखा साल 2002 में दलाई लामा से मिलीं और यहीं से उनके मन में भिक्षु बनने का विचार जाग्रत हुआ। जिसके बाद उन्होंने दलाई लामा से खुद के भिक्षु बनने की इच्छा जताई। तब दलाई लामा ने उनसे सवाल किया कि किसी से झगड़ा हुआ है क्या। क्या वह मठ में रहने का मतलब समझती हैं। हालांकि तब एक्ट्रेस ने दलाई लामा को यकीन दिलाया की वह दिल से ऐसा करना चाहती हैं। 

परिवार का मिला साथ

साल 2012 में एक्ट्रेस ने अपने परिवार को भिक्षु बनने की बात बताई। इस दौरान उन्हें परिवार का पूरा सपोर्ट मिला, किसी ने उन्हें रोका नहीं। जिसके कारण उनकी यह राह आसान हो गई। इसके बाद वह काठमांडू पहुंची। जहां पर उनसे सवाल किया गया कि वह ऐसा क्यों चाहती हैं तो बरखा ने जवाब दिया कि सब कुछ होते हुए भी ऐसा लगता है कि कुछ पीछे छूट रहा है। इसके बाद वह भिक्षु बन गईं। अब बरखा को उनके असली नाम से नहीं बल्कि Gyalten Samten के नाम से ही जाना जाता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़