शादी के बाद मांग का सिंदूर इतना क्यों फ्लॉन्ट करती हैं एक्ट्रेस, लाल सिंदूर के पीछे हैं बड़ा कारण

bollywood-actress-flaunt-sindoor
रेनू तिवारी । Aug 21 2019 3:54PM

साल 2017- 2018 में कई सुपरस्टार्स शादी के बंधन में बधें। जिसमें सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा शामिल हैं। इन एक्ट्रेस के लंहगे से लेकर सिंदूर तक सब कुछ चर्चा में रहा।

किसी सुपरस्टार की शादी एक बड़ा इवेंट होता है। एक्टर हो या एक्ट्रेस सुपरस्टार के कपड़े, मेकअप, ज्वेलरी, फुटवेयर, हर चीज को काफी बारीकी से डिजाइन किया जाता है। एक्ट्रेस की शादी में पहने गये लहंगे, मेकअप, ज्वेलरी, आने वाले शादी के सीजन के ट्रेंडिग वेयर होते हैं। कई लड़कियां तो अपनी शादी में हुबहू एक्ट्रेस जैसा ही लुक लेती हैं। 

साल 2017- 2018 में कई सुपरस्टार्स शादी के बंधन में बधें। जिसमें सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा शामिल हैं। इन एक्ट्रेस के लंहगे से लेकर सिंदूर तक सब कुछ चर्चा में रहा। भारतीय परंपरा के मुताबिक शादीशुदा महिलाएं मांग में सिंदूर लगाना अपना सोभाग्य मानती हैं साथ ही यह पति के लंबे भविष्य का प्रतिक भी होता है। लेकिन फैशन के दौर में लड़कियों ने सिंदूर  को छुपा कर लगाना शुरू करल दिया था ताकि उनका लुक खराब न हो लेकिन बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने पुराने हो चुके सिंदूर लगाने के फैशन को नये अंदाज में फिर से फैशन का ट्रेंड बना दिया। 

देखिये कैसे बॉलीवुड एक्ट्रेस अपनी शादी, रिसेप्शन और कई इवेंट में अपना सिंदूर फ्लॉंट करती नजर आई-

सोनम कपूर- सोनम कपूर अनिल कपूर और सुनीता कपूर की बेटी हैं। उन्होंने बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की है। सोनम बॉलीवुड की सबसे फैशनेबल हस्तियों में से एक के रूप में जाना जाता है। 2012-2016 तक वह अपनी आय और लोकप्रियता के आधार पर फोर्ब्स इंडिया के टॉप 100 सेलिब्रिटी में शामिल थी। सोनम कपूर अकसर अपनी तस्वीरों में मांग का सिंदूर फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं।

दीपिका पादुकोण- बॉलीवुड के बाजीराव और मस्तानी यानी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अब एक-दूसरे के हो चुके हैं। दोनों ने इटली के बेहद खूबसूरत जगह लेक कोमो में कोंकणी और सिंधी रिति-रिवाज़ों के साथ शादी की। दीपिका और रणवीर ने दोनों शादियों में बॉलीवुड के सबसे फेवरेट डिज़ाइनर सब्यासाची मुखर्जी के आउटफिट्स पहनें थे। शादी के बाद जब दीपिका पहली बार मुंबई आई तो लांल रंग की चुन्नी में पूरी मांग में सिंदूर लगा कर मीडिया के सामने आई। उनका ये लुक काफी चर्चा में रहा।

प्रियंका चोपड़ा- प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका के सिंगर निक जोनास से शादी की है। प्रियंका ने जोधपुर में पूरे भारतीय और ईसाई दोनों के रीति रिवाज से शादी की। विदेश में रहने के बावजूद प्रियकां कई इवेंट में साड़ी पहन कर आती हैं और उनकी मांग में हमेशा सिंदूर होता हैं।

रानी मुखर्जी- फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी ने 21 अप्रैल 2014 को शादी की थी। उनकी कहानी इससे 12 साल पहले शुरू हो चुकी थी। 2000 के दशक में उनका नाम एक-दूसरे से जुड़ने लगा था। रानी शादी के बाद जब भी मीडिया के सामने आई उन्हें हमेशा मांग सिंदूर लगाए ही देखा गया।

ऐश्वर्या राय बच्चन- ऐश्वर्या राय बच्चन ने अभिषेक बच्चन से 19 अप्रैल 2007 में शादी की थी। 

बिपाशा बसु- बिपाशा बासू की शादी किसी फेरी टेल से कम नहीं थी। उनकी शादी का हर फंक्शन बेहद यादगार रहा। प्री वेडिंग फोटोशूट से लेकर बिपाशा की शादी का संगीत, मेहंदी, शादी और रिसेप्शन खुब चर्चा में रहे। बिपाशा बासू ने करण सिंह ग्रोवर से साल 2016 में 30 अप्रैल को शादी की थी। लेकिन शादी के बाद जब रिसेप्शन पर बिपाशा पहली बार मांग में सिंदूर लगाकर पहुंची तो सब उनको देखते ही रह गए। 

विद्या बालन- फिल्म प्रोड्यूसर और एक्ट्रेस विद्या बालन के पति सिद्धार्थ रॉय कपूर बॉलीवुड में एक जाना पहचाना नाम है। सिद्धार्थ ने तीसरी शादी विद्या बालन से पंजाबी और तमिल रीति रिवाजों के साथ की थी। इस शादी में दोनों के करीबी और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे।

करीना कपूर खान- करवा चौथ के मौके पर करीना ने भी पति को रिझाने के लिए बेहद सुंदर गोल्‍डन गोटेदार लाइम ग्रीन अनारकली सूट पहन रखा था। उन्‍होंने माथे पर एक बड़ी सी बिंदी, कानों में चांदबाली, हाथों में सोने की चूड़ियां और मांग में गहरे रंग का सिंदूर लगा रखा था।

रेखा- रेखा अपने पति की मौत के बाद भी जब भी मीडिया के सामने आती हैं तो वह पूरी तरह भारतीय परिधान पहने हुए ही आती हैं। वह आप भी सिंदूर लगाती हैं लेकिन किसके नाम का यह रहस्य बन चुका है।

नुसरत जहान- शादी के बाद जब नुसरत जहान हाथ में मेहंदी और मांग में लाल सिंदूर लगा कर संसद पंहुची तो नुसरत के सिंदूर ने तो बवाल ही मचा दिया था।

शिल्पा शेट्टी- शिल्पा शेट्टी साउथ इंडियन हैं और उनकी शादी पंजाबी परिवार में हुई। राज कुन्द्रा के साथ शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में 22 नवंबर को फेरे लिए थे।

अनुष्का शर्मा

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़