Pankaj Tripathi Birthday: भाई की एक भूल की वजह से 2 बार बर्थडे मनाते हैं पंकज त्रिपाठी, ओटीटी के हैं बादशाह

Pankaj Tripathi Birthday
Instagram

आज यानी की 05 सितंबर को बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। पंकज त्रिपाठी वह कलाकार हैं, जो जिस भी किरदार में नजर आते हैं। तो ऐसा लगता है कि यह रोल उनके लिए ही लिखा गया हो।

आज यानी की 05 सितंबर को बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। पंकज त्रिपाठी वह कलाकार हैं, जो जिस भी किरदार में नजर आते हैं। तो ऐसा लगता है कि यह रोल उनके लिए ही लिखा गया हो। फिर चाहे वह मिर्जापुर के कालीन भैया हों या फिर गैंग्स ऑफ वासेपुर के सुल्तान के रोल में हों। उन्होंने अपनी 20 साल से ज्यादा के करियर में कई किरदार निभाए हैं। आज उनकी गिनती बॉलीवुड के सफल और व्यस्त कलाकारों में होती है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर पंकज त्रिपाठी के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

दो बार मनाते हैं जन्मदिन

वैसे तो पंक त्रिपाठी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। लेकिन शायद आप जानते हैं कि वह सितंबर में एक नहीं बल्कि दो बार जन्मदिन मनाते हैं। एक बार खुद पंकज त्रिपाठी ने बताया था कि 05 सितंबर को उनका असली जन्मदिन नहीं होता है। बल्कि अभिनेता का असली जन्मदिन 28 सितंबर को होता है। लेकिन यह वाली डेट स्कूल में एडमिशन के वक्त लिखवा दिया था। इसलिए अब डॉक्यूमेंट्स में उनकी यही डेट है, लेकिन उनका असली जन्मदिन 28 सितंबर को होता है।

ऐसे मिला था पहला रोल

बता दें कि काफी मशक्कत होने के बाद पंकज त्रिपाठी को साल 2004 में आई फिल्म 'रन' में पहली बार काम करने का मौका मिला। हालांकि इस फिल्म में वह छोटी भूमिका में नजर आए। इसके बाद वह करीब 8 साल तक छोटे-मोटे रोल करते रहे। वहीं लंबे संघर्ष के बाद साल 2012 में आई फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में 'सुल्तान' के किरदार से पहचान मिली। इस फिल्म के बाद पंकज त्रिपाठी को कभी पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं पड़ी।

फिल्म्स

पंकज त्रिपाठी ने फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'बरेली की बर्फी', 'गुंजन सक्सेना', 'स्त्री', 'ओमकारा', 'अपहरण', 'फुकरे', 'मसान', 'नील बटे सन्नाटा', 'न्यूटन', जैसी सफल फिल्में कीं। इसके अलावा अभिनेता ने ओटीटी पर भी धमाल मचाया हुआ है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़