आशिकी अभिनेता राहुल रॉय की तबीयत में हो रहा सुधार, कारगिल में हुआ था ब्रेन स्ट्रोक

अब ताजा जानकारी के अनुसार अभिनेता की तबीयत ठीक हो रही है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की है जिसे देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्टर के स्थिति में सुधार हुआ हैं।
हाल ही में खबरें आयी थी कि आशिकी फेम अभिनेता राहुल रॉय जब कारगिल में चरम मौसम में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रहे उसी दौरान उन्हें ब्रेन स्ट्रोक का सामना करना पड़ा। उनकी हालल काफी ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें जल्द से जल्द अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अब ताजा जानकारी के अनुसार अभिनेता की तबीयत ठीक हो रही है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की है जिसे देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्टर के स्थिति में सुधार हुआ हैं।
इसे भी पढ़ें: सुपरहिट सॉन्ग 'फिलहाल' के दूसरे पार्ट की शूटिंग शुरू! अक्षय कुमार-नुपुर सेनन की तस्वीर आयी सामने
अभिनेता ने कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें से कुछ में उनकी बहन प्रियंका रॉय भी हैं। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में, राहुल ने खुलासा किया कि वह अपने डॉक्टरों और बहन की मदद से ठीक होने की राह पर है। शूटिंग के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद अभिनेता को श्रीनगर से मुंबई ले जाया गया। राहुल रॉय वर्तमान में मुंबई के वॉकहार्ट अस्पताल में भर्ती हैं। ब्रेन स्ट्रोक के बाद उनकी एक सर्जरी हुई थी।
इसे भी पढ़ें: फिल्म शकीला का ट्रेलर रिलीज, एडल्ट सितारों की जिंदगी के सच को दिखाने की एक कोशिश
राहुल रॉय ने अस्पताल में अपने 19 वें दिन से कई तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने खुलासा किया कि उनकी बहन उन्हें सख्त आहार पर रख रही है। तस्वीरों के साथ, उन्होंने लिखा, "19 वें दिन अस्पताल में नाश्ते का आनंद ले रहे हैं। रिकवरी के लिए रास्ते पर हूं।
राहुल रॉय को अपनी आगामी फिल्म एलएसी: लाइव द बैटल इन कारगिल की शूटिंग के दौरान कारगिल में चरम मौसम की स्थिति में ब्रेन स्ट्रोक का सामना करना पड़ा। उन्हें हेलीकॉप्टर से श्रीनगर से मुंबई ले जाया गया था। अकेले रहने वाले राहुल को नानावती अस्पताल ले जाया गया और वहां आईसीयू में भर्ती कराया गया। उनकी पत्नी और बहन को बाद में उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में बताया गया। बाद में उन्हें वॉकहार्ट अस्पताल में रेफर कर दिया गया।












