जियो म्यूजिक, सावन ने पेश किया सबसे बड़ा ऑनलाइन संगीत मंच

jio-music-and-saavn-have-integrated
[email protected] । Dec 4 2018 5:40PM

ऑनलाइन संगीत सुनने की सुविधा देने वाले मंच ‘सावन’ और रिलायंस जियो के संगीत एप ‘जिया म्यूजिक’ ने आधिकारिक तौर पर अपना एकीकरण कर लिया।

नयी दिल्ली। ऑनलाइन संगीत सुनने की सुविधा देने वाले मंच ‘सावन’ और रिलायंस जियो के संगीत एप ‘जिया म्यूजिक’ ने आधिकारिक तौर पर अपना एकीकरण कर लिया। दोनों ने मिलकर मंगलवार को दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन संगीत मंच ‘जियो सावन’ पेश किया। ‘सावन’ का संचालन सावन मीडिया करती है जो रिलायंस इंडस्ट्रीज की ही इकाई है। कंपनी ने एक बयान में बताया कि ‘जियो सावन’ एप, हर तरह एप स्टोर पर उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़ें- सिंबा के शूट से रोहित शेट्टी के डायरेक्शन के कायल हुए रणवीर सिंह

साथ ही यह जियो फोन और वेब ब्राउजर पर ऑनलाइन भी चलेगी। बयान के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मार्च 2018 में सावन के अधिग्रहण की घोषणा की थी। उसी के अनुरूप सावन का जियो म्यूजिक के साथ एकीकरण किया गया है। नयी इकाई का बाजार मूल्य एक अरब डॉलर से अधिक है और यह दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन संगीत मंच है। जियो सावन पर 4.5 करोड़ से अधिक गाने और मौलिक संगीत सुनने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें- विदेशी दूल्हे के साथ देशी लुक में प्रियंका, अफेयर से शादी तक का सफर

कंपनी की योजना सावन की मीडिया विशेषज्ञता को जियो के डिजिटल सेवा के साथ मिलाना है। इस एप पर विज्ञापन के साथ संगीत का आनंद हर कोई ले सकेगा। वहीं जियो के 25.2 करोड़ से अधिक उपयोक्ता भी इस एप का उपयोग कर सकेंगे। हालांकि उन्हें 90 दिन तक इसके विज्ञापन मुक्त सेवा का लाभ मिलेगा। रिलायंस जियो के निदेशक आकाश अंबानी ने कहा कि जियो सावन देश में ऑनलाइन संगीत सुनने की सुविधा देने वाले उद्योग के विस्तार में एक महत्वपूर्ण मोड़ है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़