केएल राहुल के सिर पर सजेगा सहरा, आथिया शेट्टी के हाथों में लगेगी मेंहदी! दोनों की जोड़ी को मिल गया पापा का आशीर्वाद

KL Rahul and Athiya Shetty
ani
रेनू तिवारी । May 12 2022 2:41PM

सुनील शेट्टी की बेटी एक्ट्रेस आथिया शेट्टी और स्टार क्रिकेटर केएल राहुल लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। आथिया और राहुल एक दूसरे की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। अब लंबे समय के रिश्ते को नाम देने का समय आ गया हैं। ये कपल इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएगा।

सुनील शेट्टी की बेटी एक्ट्रेस आथिया शेट्टी और स्टार क्रिकेटर केएल राहुल लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। आथिया और राहुल एक दूसरे की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। अब लंबे समय के रिश्ते को नाम देने का समय आ गया हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो ये कपल इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएगा। उनकी शादी के बारे में बात करते हुए, अथिया के पिता सुनील शेट्टी ने कहा, मेरा आशीर्वाद हमेशा उनके साथ है।

इसे भी पढ़ें: अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल वेब सीरीज से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, 'द रेलवे मेन' की शूटिंग हुई खत्म

अथिया शेट्टी और केएल राहुल के रिश्ते की अफवाहें तब शुरू हुईं जब अभिनेत्री यूके में क्रिकेटर के साथ समय बिता रही थीं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसके बाद जब दोनों के लव की खबरें मीडिया में आ गयी उसके बाद अथिया के भाई अहान शेट्टी की पहली फिल्म तड़प के प्रीमियर के दौरान दोनों साथ में आये और मीडिया के कैमरे के सामने साथ में ही पोज दिेए। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, अथिया शेट्टी और केएल राहुल इस साल के अंत तक साउथ इंडियन रिवाजों से शादी करने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें: नरगिस फाखरी ने करवाया हद से ज्यादा बोल्ड बिकिनी फोटोशूट, हॉटनेस देखकर फैंस बोले- गरमी ता ओहदी ही...

उसी के बारे में बात करते हुए, अथिया के पिता सुनील शेट्टी ने कहा, “यह उन्हें तय करना है कि वे क्या करना चाहते हैं क्योंकि समय बदल गया है। मेरी बेटी और बेटा दोनों जिम्मेदार लोग हैं। मैं चाहूंगा कि वे निर्णय लें। मेरा आशीर्वाद हमेशा उनके लिए है।

अथिया शेट्टी और केएल राहुल को 15 मार्च को मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया था, जब अथिया अपनी बॉयफ्रेंड को लेने आई थीं। केएल राहुल आईपीएल 2022 से पहले मुंबई में थे। बॉलीवुड और क्रिकेट प्रशंसक दोनों अभिनेत्री और क्रिकेटर को एक साथ देखने के लिए उत्साहित थे। कथित तौर पर अथिया शेट्टी और केएल राहुल आम दोस्तों के माध्यम से मिले और इसे वास्तव में अच्छी तरह से हिट किया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़