लता मंगेशकर अब भी अस्पताल में, सेहत में हो रहा सुधार

lata-mangeshkar-still-in-hospital-health-improvement
सात दशक के अपने लंबे करियर में मंगेशकर ने विभिन्न भाषाओं में 30,000 से ज्यादा गाने गाए हैं। उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया जा चुका है।

मुंबई। हिंदी सिनेमा की विख्यात गायिका लता मंगेशकर की सेहत के बारे में उनकी भांजी ने सोमवार को बताया कि उनकी ‘सेहत में सुधार’ हो रहा है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि मंगेशकर को अस्पताल से छुट्टी कब मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: लता मंगेशकर के इस जबरा फैन ने सहेजे उनके गीतों के 7,600 दुर्लभ ग्रामोफोन रिकॉर्ड

उन्हें को 11 नवंबर को सांस लेने में दिक्कत के बाद आईसीयू में भर्ती किया गया था और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। यह स्पष्ट नहीं है कि मंगेशकर अब भी आईसीयू में वेंटिलेटर पर हैं या नहीं। मंगेशकर की भांजी रचना शाह ने बताया, ‘‘वह अच्छा कर रही हैं। हम खुश हैं।’’

इसे भी पढ़ें: लता मंगेशकर की हालत काफी बेहतर, जल्द मिलेगी अस्पताल से छुट्टी

जब उनसे अस्पताल से छुट्टी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘अस्पताल से छु्ट्टी अभी महत्वपूर्ण नहीं है, जरूरी यह है कि उनकी सेहत कितनी बेहतर हो रही है।’’ सात दशक के अपने लंबे करियर में मंगेशकर ने विभिन्न भाषाओं में 30,000 से ज्यादा गाने गाए हैं। उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया जा चुका है।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


अन्य न्यूज़