सिंगर नीति मोहन बनने जा रही है मां, इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

Neeti Mohan

नीति मोहन, निहार पांड्या ने जल्द माता-पिता बनने की जानकारी दी। गायिका (41) ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘‘ 1+1 = 3। जल्द मां और पिता बनने वाले हैं। इसकी घोषणा करने के लिए हमारी शादी की दूसरी सालगिरह से बेहतर दिन क्या हो सकता था।’’

मुम्बई। पार्श्व गायिका नीति मोहन और अभिनेता निहार पांड्या ने जल्द माता-पिता बनने की सोमवार को जानकारी दी। दोनों की यह पहली संतान होगी। दंपति ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह पर यह जानकारी अपने प्रशंसकों के साथ साझा की। गायिका (41) ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘‘ 1+1 = 3। जल्द मां और पिता बनने वाले हैं। इसकी घोषणा करने के लिए हमारी शादी की दूसरी सालगिरह से बेहतर दिन क्या हो सकता था।’’

इसे भी पढ़ें: ऑटो रिक्शा चालक की बेटी मान्या सिंह जो बनीं मिस इंडिया सेकेंड रनर अप

तस्वीरों में उनके पति निहार भी साथ नजर आ रहे हैं। वहीं, फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ के अभिनेता निहार ने भी यही तस्वीरें साझा की और इसी अंदाज में अपने प्रशंसकों को जल्द माता-पिता बनने की जानकारी दी। नीति और निहार 2019 में शादी के बंधन में बंधे थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़