अमेरिकन वेब साइट का खुलासा, प्रियंका ने कि है निक से जबरदस्ती शादी!

priyanka-and-nick-racial-remarks-after-marriage
[email protected] । Dec 6 2018 12:11PM

अमेरिकी गायक निक जोनास के भाई जॉ जोनास और उनकी मंगेतर सोफी टर्नर ने एक वेबसाइट पर छपे उस लेख की निंदा की है जिसमें अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की आलोचना निक से उनकी शादी को लेकर की गई है।

मुंबई। अमेरिकी गायक निक जोनास के भाई जॉ जोनास और उनकी मंगेतर सोफी टर्नर ने एक वेबसाइट पर छपे उस लेख की निंदा की है जिसमें अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की आलोचना निक से उनकी शादी को लेकर की गई है। यह लेख ‘द कट’ वेबसाइट पर पत्रकार मारिया स्मिथ ने लिखा है। इस लेख में दावा किया गया है कि निक जोनास ‘‘अपनी इच्छा के विरुद्ध इस चालबाजी से भरे संबंध में हैं।’’ यह लेख नस्ली और महिला से घृणा करनेवाली सोच से भरा हुआ है। लेख के एक हिस्से में कहा गया है कि निक सिर्फ प्रेम प्रंसग चाहते थे लेकिन इसके बदले हॉलीवुड में हाल में कदम रखने वाली कलाकार ने उन्हें आजीवन कारावास दे दिया।

यह भी पढ़ें- यहां जानें प्रियंका- निक की शादी की हर वो बात जिसकी वजह से हुई वेडिंग खास

जॉ और सोफी के साथ ही कई अन्य लोगों ने भी इस लेख की आलोचना की है। बाद में वेबसाइट ने भी इस लेख के लिए माफी मांग ली और लेख को वेबसाइट से हटा दिया। ‘द कट’ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के बारे में छपी स्टोरी हमारे मानकों से मेल नहीं खाती है। हमने इसे हटा लिया है और इसके लिए माफी मांग ली है।' अभिनेत्री सोफी टर्नर ने इस लेख को बेहद अनुचित बताया। 

यह भी पढ़ें- क्या अनुष्का की तरह सेट पर जल्द लौट पाएंगी दीपिका और प्रियंका

वहीं जॉ जोनास ने कहा कि इस लेख के लिए ‘द कट’ को शर्मिंदा होना चाहिए। अभिनेत्री सोनम कपूर भी प्रियंका चोपड़ा के समर्थन में उतर आयीं और इस लेख को ‘महिला विरोधी, नस्ली बताया।’’ गायिका सोना महापात्रा ने भी इस लेख को बेहद खराब बताया है। अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी इस लेख की आलोचना की है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़