प्रियंका और निक जोनस के बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट हुआ लीक, ये रखा है बेबी गर्ल का नाम

priyanka chopra and nick jonas

TMZ द्वारा प्राप्त जन्म प्रमाण के मुताबिक, प्रियंका और निक ने अपनी बच्ची का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है। मालती चोपड़ा हिंदू नाम है। वहीं मैरी जोनस क्रिश्चियन नाम है। हालांकि, इस पर कपल द्वारा कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। मालती एक संस्कृत मूल का शब्द है जिसका मतलब है 'छोटा सुगंधित फूल' या 'चांदनी'।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति और अमेरिकन सिंगर निक जोनस इस साल की शुरुआत में पेरेंट्स बने हैं। दोनों ने सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। हालांकि, लंबे समय तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ था कि प्रियंका के घर बेटा आया है या बेटी। लेकिन कुछ समय पहले ही यह दावा किया गया है कि प्रियंका और निक के घर बेटी ने जन्म लिया है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल की बेटी के नाम का खुलासा भी हो गया है।

मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा बेटी का नाम 

TMZ द्वारा प्राप्त जन्म प्रमाण के मुताबिक, प्रियंका और निक ने अपनी बच्ची का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है। मालती चोपड़ा हिंदू नाम है। वहीं मैरी जोनस क्रिश्चियन नाम है। हालांकि, इस पर कपल द्वारा कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। मालती एक संस्कृत मूल का शब्द है जिसका मतलब है 'छोटा सुगंधित फूल' या 'चांदनी'। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका और निक की बेटी का जन्म 15 जनवरी को कैलिफोर्निया हुआ था।

इसे भी पढ़ें: Lock Upp Updates: लाइव शो के दौरान एक दूसरे के एक्स गिनवाने में लगे पायल और प्रिंस नरूला, ब्रेस्ट इम्प्लांट को लेकर भी छिड़ी बहस

निक जोनस से 2018 में की शादी 

प्रियंका और निक ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। इनकी शादी किसी रॉयल फंक्शन से कम नहीं थी। दोनों ने हिंदू और ईसाई दोनों रीति-रिवाजों से शादी की। अपनी शादी के बाद से दोनों काफी खुश दिखाई पड़ते थे। रेड कार्पेट अपीयरेंस हो या सोशल मीडिया पीडीए, उनकी क्यूट केमिस्ट्री हमें विस्मित करने में कभी असफल नहीं होती।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़