Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर प्रदोष काल में दीपदान से मिलेगा 100 अश्वमेघ यज्ञ का फल, प्रसन्न होंगे पितृ

Kartik Purnima 2026
AI Image

कार्तिक माह की पूर्णिमा 24 नवंबर 2026 को मनाई जा रही है। इस दिन भोलेनाथ द्वारा त्रिपुरासुर के वध की खुशी में देवताओं ने काशी में दीप जलाए थे, जिसे देव दीपावली कहा जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और प्रदोष काल में दीपदान करने से 100 अश्वमेघ यज्ञ के समान पुण्य मिलता है।

हिंदू धर्म में कार्तिक महीने का विशेष महत्व होता है। वहीं कार्तिक माह की पूर्णिमा को स्नान, ध्यान और पूजा का विशेष महत्व होता है। इस बार 24 नवंबर 2026 को कार्तिक पूर्णिमा है। कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व दीपावली के ठीक 15 दिनों बाद मनाया जाता है। दीपावली का पर्व कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। वहीं कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि को देव दीपावली का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि की रात में देवी-देवता स्वर्ग से धरती पर आकर दीपावली मनाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक महत्व आदि के बारे में...

तिथि और मुहूर्त

वैदिक पंचांग के मुताबिक कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 23 नवंबर की रात 11:43 मिनट से शुरू हुई है। वहीं आज यानी की 24 नवंबर 2026 की रात 08:24 मिनट पर इस तिथि की समाप्ति होगी। ऐसे में उदयातिथि के हिसाब से देव दीपावली का पर्व 24 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा। इस दिन गंगा स्नान और दीपदान करने का विशेष महत्व होता है।

क्यों मनाया जाता है ये पर्व

हर साल कार्तिक माह की पूर्णिमा को देव दीपावली का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन महादेव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था। जिस कारण भगवान शिव को त्रिपुरारी भी कहा जाता है। त्रिपुरासुर के वध के बाद महादेव का आभार प्रकट करने के लिए सभी देवता स्वर्ग से उतरकर काशी आए थे। काशी में देवताओं ने गंगा स्नान के बाद घाटों पर दीपक जलाकर भोलेनाथ की आराधना की थी। तभी से हर साल कार्तिक माह की पूर्णिमा को देव दीपावली का पर्व मनाया जाता है। कार्तिक पूर्णिमा होने के कारण इसको त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहते हैं।

कार्तिक पूर्णिमा का धार्मिक महत्व

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक काशी अपने आप में विशेष स्थान रखता है और यह भगवान शिव की नगरी मानी जाती है। माना जाता है कि काशी नगरी भोलेनाथ के त्रिशूल पर टिकी है। हर साल कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि पर पवित्र नदी में स्नान और दीपदान आदि करने की परंपरा होती है। प्रदोष काल का समय दीपदान के लिए सबसे शुभ होता है। इस दिन दीपदान करने से जातक को 100 अश्वमेघ यज्ञ के बराबर फल प्राप्त होता है और कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान करने से पितृदेव प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़