Kangana Ranaut Supports Priyanka Chopra | कंगना रनौत का आरोप, करण जौहर और शाहरुख खान की वजह से प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ा भारत

Kangana Ranaut
ANI
रेनू तिवारी । Mar 28 2023 5:19PM

बॉलीवुड की देसी गर्ल ने कम समय में काफी अच्छी फिल्में की और इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाया। प्रियंका चोपड़ा आज भी भारत का नाम विश्व में ऊंचा कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय किया और आज सबसे बड़ी एक्ट्रेसों में शुमार हैं लेकिन प्रियंका के लिए ये सब कुछ आसान नहीं था।

बॉलीवुड की दुनिया को काली दुनिया भी कहा जाता है जो अपने अंदर कई काले सच को समेटे हुए हैं। सुशांत सिंह राजपूत, जीया खान, प्रत्युषा बनर्जी जैसे कई सितारों को ये बॉलीवुड नाम का ब्लैक होल निगल चुका है। जहां एक तरफ बॉलीवुड की चमक लोगों को प्रभावित करके अपनी ओर खींचती है वहीं सेकड़ों इसके कालेपन का शिकार हो जाते हैं। एक समय था जब शानदार एक्ट्रेस और विश्व सुंदरी का खिताब जीतने वाली प्रियंका चोपड़ा के साथ भी बॉलीवुड में कुछ ऐसा ही हो रहा था। काबिलीयत होने के बाद भी प्रियंका चोपड़ा को बड़े फिल्म निर्माता और निर्देशकों के द्वारा बायकॉट किया जा रहा था। प्रियंका के पास एक भी फिल्म नहीं थी। वह परेशान थी।

इसे भी पढ़ें: RRR के बाद फिर से दिल जीतने आ रहे हैं राम चरण, आरसी 16 का फर्स्ट लुक देखकर झूम उठे फैंस

बॉलीवुड की देसी गर्ल ने कम समय में काफी अच्छी फिल्में की और इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाया। प्रियंका चोपड़ा आज भी भारत का नाम विश्व में ऊंचा कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय किया और आज सबसे बड़ी एक्ट्रेसों में शुमार हैं लेकिन प्रियंका के लिए ये सब कुछ आसान नहीं था। एक ऐसा समय था जब बॉलीवुड में प्रिंयका चोपड़ा के पास काम नहीं था लोगों ने उन्हें बायकॉट कर दिया था। इसका कारण था प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान की नजदीकियां। भले ही प्रियंका चोपड़ा के साथ शाहरुख खान ने कभी भी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया हो लेकर गोरी खान का रिएक्शन से ये खबरें कंफर्म हो गयी थी। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में बताया कि उन्होंने आखिर बॉलीवुड क्यों छोड़ा! 

इसे भी पढ़ें: प्रिंयका चोपड़ा ने क्यों छोड़ा था बॉलीवुड? सालों बाद एक्ट्रेस ने किया खुलासा, वजह काले सच को बयां करती है

कंगना रनौत ने लगाया करण जौहर पर आरोप

कंगना रनौत ने प्रियंका चोपड़ा का सपोर्ट करते हुए ट्वीट किया- 'प्रियंका चोपड़ा को लेकर सबका यही कहना है कि लोगों ने उनके खिलाफ गैंग बना लिया था। उन्हें ना केवल बुली किया गया बल्कि फिल्म इंडस्ट्री से भी बाहर कर दिया गया था। इसी वजह से इस सेल्फ मेड लड़की को भारत छोड़ना पड़ा। ये बात हर कोई जानता है कि करण जौहर ने उन्हें बैन कर दिया था।' इसके अलावा कंगना रनौत ने आगे लिखा कि 'मीडिया ने करण जौहर और प्रियंका चोपड़ा के बीच के तनाव को भरपूर लिखा। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रियंका की शाहरुख खान और मूवी माफिया के साथ दोस्ती थी। हमेशा कमजोर बाहरी लोगों की तलाश में रहते हैं। उन्होंने प्रियंका में पंचिंग बैग दिखा और उन्हें हर हद तक परेशान किया इसी वजह से उन्होंने भारत को छोड़ दिया।' इस अप्रिय, ईर्ष्यालु, मतलबी और जहरीले व्यक्ति को फिल्म उद्योग की संस्कृति और माहौल को बर्बाद करने के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए, जो एबी या शाहरुख के दिनों में बाहरी लोगों के लिए कभी शत्रुतापूर्ण नहीं था। उसके गिरोह और माफिया पीआर पर छापा मारा जाना चाहिए। और बाहरी लोगों को परेशान करने के लिए जवाबदेह ठहराया गया।"

इस बीच, काम के मोर्चे पर, कंगना की तेजस, इमरजेंसी और चंद्रमुखी 2 लाइन में हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़