Ramayana के पोस्टर रिलीज: राम बने Ranbir Kapoor, लंका में गुस्से में दिखे Yash

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म रामायण के नए पोस्टर जारी किए गए हैं। इनमें राम के रूप में रणबीर कपूर, सीता के रूप में साई पल्लवी, लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे और रावण के रूप में यश दिखाई दे रहे हैं। यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी, जिसका पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा दिवाली 2027 में आएगा।
लंबे समय से चर्चित फिल्म 'रामायण' को लेकर ताजा अपेडट सामने आया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनीं फिल्म 'रामायण' 2026 की मोस्ट अवटेड फिल्मों में से एक है। धीरे-धीरे फिल्म के टीजर से लेकर ट्रेलर तक, हर अपडेट के साथ दर्शकों काफी उत्साह भी देखने को मिल रहा है।
इस दौरान फिल्म मेकर्स ने रामायण के मनमोहक पोस्टर को जारी किया है, जिसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे नजर आ रहे हैं।
आखिर क्या है पहले पोस्ट में?
'रामायण' के मेकर्स ने पोस्टर रिलीज किया है। पहले पोस्टर में राम के रुप में रणबीर कपूर काफी शांत, संयमित और साहसी नजर आ रहे हैं। उनके व्यक्तित्व में सहज गरिमा और राजसी आभा दिखाई देती हैं। वहीं, सीता के रुप में साई पल्लवी अपनी गरिमा, मासूमियत, भक्ति, धैर्य और निडरता से प्रभावित करती है। लक्ष्मण के रुप में रवि दुबे, निष्ठा, प्रेम और अपने भाई के प्रति समर्पण भाव नजर आ रहा है।
दूसरे पोस्टर में क्या है?
इस फिल्म का मेकर्स ने दूसरा पोस्टर भी रिलीज किया है। इस पोस्टर में रावण के रुप में यश को दिखाया गया है। पोस्टर में देखा जा सकता है कि रावण के रुप में यश अपनी लंका में खड़े हैं। इस पोस्टर में मुकूट पहने यश काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं।
View this post on InstagramA post shared by The World Of Ramayana (@worldoframayana)
कब रिलीज होगी फिल्म
इस फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी हैं। नमित मल्होत्रा इसके निर्माता हैं। बता दें कि, इसे प्राइम फोकस स्टूडियोज की तरफ से 8 बार ऑस्कर विजेता DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के सपोर्ट से बनाया जा रहा है। वैसे रामायण फिल्म दो पार्ट में दुनियाभर में IMAX में रिलीज होगी। आपको बताते चलें कि, ‘रामायण: पार्ट 1’ दिवाली 2026 और ‘रामायण: पार्ट 2’ दिवाली 2027 में थिएटर्स में रिलीज होगी।
We're now on WhatsApp. Click to join.
अन्य न्यूज़













