3 साल से पर्दे से गायब रणबीर कपूर 2022 में तोडेंगे अपना ब्रेक! सामने आयी बड़ी जानकारी

 Ranbir
रेनू तिवारी । Mar 1 2021 2:13PM

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को आखिरी बार 2018 में संजय दत्त की बायोपिक संजू में देखा गया था। तब से लेकर अभी तक किसी भी फिल्म में वह नजर नहीं आये हैं।

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को आखिरी बार 2018 में संजय दत्त की बायोपिक संजू में देखा गया था। तब से लेकर अभी तक किसी भी फिल्म में वह नजर नहीं आये हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र 2019 में रिलीज होने वाली थी लेकिन फिल्म की शूटिंग काफी लेट चलने के कारण अभी तक रिलीज नहीं हो सकी है। उम्मीद है कि 2022 तक फिल्म रिलीज हो जाएगी। इसके अलावा 2021 में रणबीर कपूर ने अपने नये प्रोजेक्ट एनिमल का भी ऐलान किया है। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ अनिल कपूर की भी मुख्य भूमिका होगी। ताजा रिपोर्ट के अनुसार फिल्म का टीजर और रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का को टक्कर देंगी आलिया भट्ट! एक्टिंग के बाद शुरू किया ये काम 

रणबीर कपूर और अनिल कपूर अभिनीत फिल्म 'एनिमल' के निर्माताओं ने फैंस का इंतजार खत्म करते हुए फिल्म का टीजर के बाद रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। फिल्म 2022 में दशहरा पर रिलीज़ होगी। अपने ट्विटर हैंडल पर अनिल कपूर ने अपने प्रशंसकों के साथ खबर साझा की। उन्होंने लिखा, एनिमल कमिंग दशहरा 2022! रणबीर कपूर परिणीति चोपड़ा द देओल द्वारा निर्देशित @imvangasandeep Animal #BhushanKumar @VangaPranay @MuradKhetani #KhanhanKumar #TSeriesFilms @VangaPictures @ Cine1Studios सेवा द्वारा निर्मित है।

कबीर सिंह के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में बॉबी देओल और परिणीति चोपड़ा भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। यह भूषण कुमार, प्रणय रेड्डी वंगा, मुराद खेतानी और कृष्ण कुमार द्वारा निर्मित है। टीजर के अनुसार, ऐसा लग रहा है कि अनिल कपूर फिल्म में रणबीर कपूर के पिता की भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म एक थ्रिलर की तरह लगती है क्योंकि फायर किए जा रहे गनशॉट को टीज़र के अंत में सुना जा सकता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़