जब अनुष्का शर्मा के प्यार में पागल हुआ करते थे रणवीर सिंह, कहीं भी किस करने का मौका नहीं छोड़ते

ff
रेनू तिवारी । Jun 4 2020 11:49AM

एक समय था जब रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा एक-दूसरे को डेट किया करते थे। 2010 में आयी फिल्म बैंड बाजा बारात में दोनों ने साथ काम किया था। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने भी काफी पसंद किया था।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी 2017 में हुई थी। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और  दोनों ने तीन साल पहले बहुत ही धूम धाम से ईटली में रॉयल शादी की। दोनों की जोड़ी विरुष्का के नाम से फैमस हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस भी काफी पसंद करते हैं। दोनों के बीच की कैमिस्ट्री सोशल मीडियो पर शेयर की गयी तस्वीरों में दिखाई पड़ती हैं।  वहीं रणवीर सिंह की बात करें तो उन्होंने 2018 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्फफ्रेंड दीपिका पादुकोण से शादी कर ली। दीपिका पादुकोण  और रणवीर सिंह की जोड़ी का क्रेज बॉलीवुड में काफी देखने को मिलता हैं। रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा दोनों अपने दोनों इस समय अपनी-अपनी जिंदगी में काफी खुश हैं। 

इसे भी पढ़ें: रवीना टंडन ने डेनिम शॉर्ट में किया 'आत्मनिर्भर' हॉट फोटोशूट, बारिश से लिए बदला लुक 

एक समय था जब  रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा एक-दूसरे को डेट किया करते थे। 2010 में आयी फिल्म बैंड बाजा बारात में दोनों ने साथ काम किया था। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने भी काफी पसंद किया था। कहा जाता हैं कि अनुष्का शर्मा उस समय रणवीर सिंह को डेट कर रही थी। दोनों की रील लाइफ कैमिस्ट्री रीयल लाईफ में काफी जोड़ पकड़ रही थी। उस 2010-2012 तक दोनों की लव स्टोरी के चर्चे हर अखबार और चैनल में हुआ करते थे। 

इसे भी पढ़ें: नवाजुद्दीन की भतीजी ने उनके भाई पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, FIR दर्ज

सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसे फिल्मी ज्ञान ने अपने  इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैं। इस वीडियो में रणवीर सिंह फिल्म का प्रमोशन करते हुए अनुष्का शर्मा को किस कर रहे हैं। अनुष्का शर्मा वीडियो में कुछ अनकमफर्ट सी भी दिख रही हैं। जैसे की रणवीर सिंह अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ अपने कूल और फन लविंग एटिट्यूड के लिए जाने जाते हैं वह इस वीडियो में भी मजाकिया अंदाज में फिल्म प्रमोशन के दौरान अनुष्का को किस करते नजर आ रहे हैं।

आप भी देखें वीडियो- 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़