पूजा हेगड़े के प्यार में पड़े सलमान खान! भाईजान की इस हरकत ने अफवाहों को सच्चाई में बदला?

बॉलीवुड में भले ही सलमान खान को भाईजान कहा जाता है लेकिन बहुत कम लड़कियां है जो उनको भाईजान मानती हैं। करोड़ो लड़कियों के दिल पर राज करने वाले सलमान खान का नाम कई बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका हैं। संगीता बिजलानी, एश्वर्या राय बच्चन, लूलिया वंतूर, जैकलीन फर्नांडिस आदि कई एक्ट्रेस है जिनके साथ सलमान खान के अफेयर के किस्से सामने आ चुके हैं। हाल ही में दो एक्ट्रेस ऐसी है जिनके साथ सलमान खान का नाम जोड़ा गया। ये एक्ट्रेसस शहनाज गिल और पूजा हेगड़े हैं। शहनाज गिल को सलमान खान के घर पार्टी में उनके काफी करीब देखा गया था, इससे पहले भी शहनाज गिल बिग बॉस में सलमान खान की पसंदीदा प्रतियोगी रही हैं। ऐसे में कयास लगाए जाने लगे की सलमान खान और शहनाज गिल के बीच कुछ हैं! शहनाज गिल ने एक इंटरव्यू के दौरान कई चीजों को अप्रत्यक्ष तौर पर साफ करते हुए सभी अफवाहों को खारिज कर दिया था लेकिन पूजा हेगड़े की ओर से ऐसा कोई बयान सामने नहीं आया।
जब से किसी का भाई किसी की जान मूवी की शूटिंग शुरू हुई है तब से यह खबरे तूल पकड़ रही हैं कि पूजा हेगड़े और सलमान खान की नजदियां सेट पर काफी बढ़ी हुई दिखाई दी। दोनों की जोड़ी जल्द की सिनेमाघरों में दिखाई देने वाली हैं। दोनों के बीच उम्र का एक लंबा फासला है लेकिन देखना होगा कि ये जोड़ी लोगों को कितना पसंद आयी हैं। पूजा हेगड़े और सलमान खान की नजदीकियां काफी ज्यादा है इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि सलमान खान पूजा हेगड़े के भाई की शादी में खुद दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे। परिवार के साथ सलमान खआन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
सलमान खान ने हाल ही में मैंगलोर में अपनी उपस्थिति के साथ अपनी सह-कलाकार पूजा हेगड़े के भाई ऋषभ की शादी के उत्सव की शोभा बढ़ाई। अभिनेत्री को उनके साथ आगामी एक्शन कॉमेडी किसी का भाई किसी की जान में काम किया है। शादी के जश्न से सलमान खान की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक तस्वीर में सलमान दूल्हा-दुल्हन के साथ कैमरे के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। वायरल हो रहे एक वीडियो में पूजा शादी के फंक्शन में सलमान के गाने 'छोटे छोटे भाईयों के बड़े भैया' पर डांस करती नजर आ रही हैं। एक अन्य फोटो में सलमान पूजा, उनके परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों के साथ पोज दे रहे हैं।
इस बीच, सलमान ने शाहरुख खान की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'पठान' में अपनी विशेष भूमिका से सभी का ध्यान खींचा। दर्शकों ने उन्हें फिर से एक साथ देखना और बड़े पर्दे पर 'करण अर्जुन' का जादू फिर से देखना पसंद किया। इसके अलावा, राधे अभिनेता आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'टाइगर 3' में अभिनेता कैटरीना कैफ के साथ भी दिखाई देंगे, जो दिवाली 2023 के अवसर पर सिनेमाघरों में हिट होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
Bhaijaan Letest Pic Pooja Hegde's Brother Wedding 🥰🤩😍❤️#SalmanKhan𓃵 #SalmanKhan #PoojaHegde pic.twitter.com/ItH4vf9LUS
— Anil Saini Katariya🎬🇮🇳📸 (@AnilSaini_ASK) February 2, 2023
Lovely Pic Dashing And Handsome MegaStar Salman Khan With Pooja Hegde.🌹🔥👑❤️#SalmanKhan𓃵 #SalmanKhan #PoojaHegde #KisiKaBhaiKisiKiJaanTeaser #KisiKaBhaiKisiKiJaan pic.twitter.com/FBv2goJAin
— SalmanKhanFC-Rajasthan (@SalmanKhanFCRaj) January 27, 2023
अन्य न्यूज़