Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल की शुरुआत की घोषणा की है। इसके अलावा वह अपनी आगामी फिल्म मातृभूमि में सेना के अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। साथ ही, अभिनेता नयनतारा के साथ निर्देशक वामशी पैडिपल्ली की एक नई एक्शन फिल्म पर भी काम कर रहे हैं।
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर चर्चा में हैं। अब उन्होंने डिजिटल दुनिया में भी एक नया कदम उठाया है। सलमान खान ने अपना आधिकारिक यूट्यूब चैनल शुरू कर दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी और फैंस को खास अंदाज में बताया कि इस चैनल पर क्या देखने को मिलेगा।
सलमान खान ने शुरू किया अपना यूट्यूब चैनल
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा करके अपने नए यूट्यूब चैनल की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “शुरू से शुरू करते हैं, मेरा आधिकारिक यूट्यूब चैनल। A से Z तक सब यहां मिलेगा।”
सलमान के इस ऐलान के बाद उनके फैंस के बीच उत्साह देखने को मिला। फैंस उनके इस नए कदम का स्वागत कर रहे हैं। हालांकि, अभिनेता ने अभी यह साफ नहीं किया है कि चैनल पर किस तरह के वीडियो देखने को मिलेंगे।
इसे भी पढ़ें: Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?
‘मातृभूमि’ में सेना के अधिकारी बनेंगे सलमान
सलमान खान की आने वाली फिल्मों में ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ अहम है। यह फिल्म पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ नाम से चर्चा में थी। फिल्म में सलमान भारतीय सेना के एक अधिकारी की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
फिल्म को लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। अब देखना होगा कि सलमान अपने नए यूट्यूब चैनल पर फिल्म से जुड़ी कोई खास जानकारी साझा करते हैं या नहीं।
इसे भी पढ़ें: 'शिवम पंडित' के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! 'आवारापन 2' OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
नयनतारा के साथ एक्शन फिल्म में भी आएंगे नजर
सलमान खान के पास एक और बड़ी फिल्म है। वह दक्षिण भारतीय निर्देशक वामशी पैडिपल्ली के साथ एक एक्शन फिल्म में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री नयनतारा भी नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। हालांकि, अभी तक फिल्म के आधिकारिक नाम और रिलीज की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।
अन्य न्यूज़














