सलमान खान ने पनवेल वाले फार्म हाउस में यूलिया वंतूर के साथ लगाई झाडू, देखें वीडियो

ff
रेनू तिवारी । Jun 5 2020 10:10PM

सलमान खान ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया हैं जिसमें वह साफ फॉर्म हाउस की साफ-सफाई करते दिखाई दे रहे हैं। सलमान खान ने ये वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर किया हैं। वीडियो को शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा पर्यावरण दिवस पर स्वच्छ भारत अभियान।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान लॉकडाउन के दौरान अपना वक्त पनवेल वाले फार्म हाउस में बिता रहे हैं और वहीं से सारे काम कर रहे हैं। मुंबई से दूर सलमान खान ने लॉकडाउन के दौरान अपनी हर मुमकिम मदद देने की कोशिश की हैं। सलमान खान ने लॉकडाउन से परेशान बॉलीवुड के 25 हजार डेली वर्कर्स के खाने-पीने और दवाई की जिम्मेदारी ली। इसके अलावा उन्होंने गरीबों को राशन भिजवाया। सलमान खान पनवेल में  अपने आप को एक्टिव रखने के लिए लगातार काम भी करते रहे। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने तीन गाने रिलीज किए हैं। जो परवेल में शूट किए गये। पनवेल वाले फॉर्म हाउस में सलमान खान के साथ उनकी गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर दोस्त जैकलीन फर्नांडिस हैं। इसके अलावा सलमान खान की टीम भी वहां मौजूद हैं। 

इसे भी पढ़ें: सलमान खान की फिल्म राधे में ये एक्ट्रेस करेगी आइटम डांस? धमाकेदार खबर से उछल पड़ेंगे फैंस!

सलमान खान ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया हैं जिसमें वह साफ फॉर्म हाउस की साफ-सफाई करते दिखाई दे रहे हैं। सलमान खान ने ये वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर किया हैं। वीडियो को शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा पर्यावरण दिवस पर स्वच्छ भारत अभियान। इस वीडियो में सलमान खान फॉर्म हाउस में झाडू लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक जगह  यूलिया वंतूर भी झाडू लगाते हुए दिखाई दे रही हैं।

आपको बता दे कि मुंबई में जो भयानक तूफान आया था उसका असर पनवेल में भी देखने को मिला हैं। पनवेल में भी जमकर बारिश हुई हैं। फॉर्म हाउस में तूफान ने काफी नुकसान किया था। तुफान का पनवेल में क्या असर हुई हैं उसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर यूलिया ने शेयर की हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़