सिर पर गिरगिट को बैठा कर घूम रहे हैं सलमान खान? यूलिया वंतूर ने शेयर किया वीडियो

cc
रेनू तिवारी । Jul 4 2020 10:00AM

यूलिया वंतूर ने कई सारी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इनमें से पहली वीडियो में यूलिया ने एक हंरे रंग का बड़ा सा गिरगिट अपने कंधे पर रख कर खड़ी हुई हैं। वहीं दूसरी वीडियो मे एक शख्स उसे सिर पर बैठाए हुए घूम रहा हैं।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान लॉकडाउन के दौरान अपने पनवेल वाले फार्म हाउस में शिफ्ट हो गये थे, तब से सलमान खान वहीं हैं। हालाकि फिल्म की शूटिंग की इजाजत अब मिल चुकी है तो सलमान खान जल्द ही मुंबई वापस लौट सकते हैं। सलमान खान के साथ पनवेल में उनकी गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी थी। सलमान खान ने पनवेल से कई वीडियों सॉन्ग जारी किए  जिसे लोगों ने काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया। सलमान खान ने लॉकडाउन के दौरान गरीबों को मदद भी की। 

इसे भी पढ़ें: अलविदा सरोज खान! सिनेमा में आपके 40 साल के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा...

सलमान खान ने अपने फॉर्महाउस की ज्यादा तस्वीरें तो सोशल मीडिया पर नहीं शेयर की है लेकिन सलमान खान की गर्लफ्रेंड ने पनवेल में एंजोय करते हुए काफी वीडियो और तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। हाल ही में यूलिया वंतूर ने कई सारी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इनमें से पहली वीडियो में यूलिया ने एक हंरे रंग का बड़ा सा गिरगिट अपने कंधे पर रख कर खड़ी हुई हैं। वहीं दूसरी वीडियो मे एक शख्स उसे सिर पर बैठाए हुए घूम रहा हैं। यूलिया के वीडियो में उस शख्स का चेहरा तो साफ नहीं हैं लेकिन उसके बालों से साफ था की वह सलमान खान है। इस वीडियो को शेयर करते वक्त यूलिया वंतूर ने कैप्शन में लिखा-"प्रकृति और इसके तमाम जीव-जंतुओं के साथ जीना सीख रही हूं। गिरगिट खतरनाक और डरावने लगते हैं लेकिन संभव है कि वो भी हमसे डरते हों।"

 

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सिलसिले में काफी में सलमान खान सहित की बॉलीवुड एक्टर और फिल्म निर्माताओं के प्रति महौल ठीक नहीं हैं। सोशल मीडिया पर लोग सलमान खान को काफी ट्रोल कर रहे है। सुशांत की मौत का जिम्मेदार बॉलीवुड इंडस्ट्री को ही माना जाता हैं।  

All the updates here:

अन्य न्यूज़