कंगना को संजय राउत की दो टूक, कहा- ट्वीट करने के बजाय सबूत के साथ पुलिस के पास जाएं

Sanjay Raut

संजय राउत ने कंगना पर निशाना साधते हुए कहा कि ट्विटर पर बयानबाजी न करें। सबूत के साथ पुलिस और सरकार के पास जाएं। रनौत ने ट्वीट करके कहा था, ‘‘मुंबई पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर जैसी क्यों लग रही है।’’

मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने बृहस्पतिवार को कहा कि अभिनेत्री कंगना रनौत को ‘‘ट्विटर पर बयानबाजी’’ करने के बजाय सबूतों के साथ पुलिस से संपर्क करना चाहिए और साबित करना चाहिए कि उन्होंने उन्हें (रनौत को) धमकी दी है। इससे पहले दिन में रनौत ने ट्विटर पर आरोप लगाया कि राज्यसभा सदस्य राउत ने उन्हें खुलेआम धमकी दी थी और उन्हें मुंबई वापस नहीं आने के लिए कहा था। राउत ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए अभिनेत्री का नाम लिए बिना कहा कि ‘‘ट्विटर पर बयानबाजी’’ करने के बजाय किसी को सबूत के साथ पुलिस और सरकार से संपर्क करना चाहिए।’’ 

इसे भी पढ़ें: प्रश्नकाल के निलंबन का शिवसेना ने किया समर्थन, बोले- सरकार से सवाल करने के लिए अन्य मंच उपलब्ध हैं

रनौत ने ट्वीट करके कहा था, ‘‘मुंबई पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर जैसी क्यों लग रही है।’’ रनौत ने साथ ही गत एक सितंबर की एक खबर टैग की थी जिसमें राउत ने कथित तौर पर कहा था कि यदि वह शहर की पुलिस से डरती हैं तो उन्हें वापस मुंबई नहीं आना चाहिए। अभिनेत्री ने कहा था कि उन्हें ‘‘फिल्म माफिया’’ की बजाय डर मुंबई पुलिस से लगता है। उन्होंने कहा था कि ‘बॉलीवुड में ड्रग माफिया’ का पर्दाफाश करने के लिए उन्हें हरियाणा या हिमाचल प्रदेश पुलिस से सुरक्षा की आवश्यकता होगी और वह मुंबई पुलिस से सुरक्षा स्वीकार नहीं करेंगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़